शुभ योग में आंवला नवमी ,जानिए किस शुभ मुहूर्त में करें भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा – Amla Navami 2026 18 November Puja Vidhi Shubh Muhurat Mantra

अक्षय नवमी 2026
– फोटो : AI
November 17, 2026

अक्षय नवमी 2026
– फोटो : AI
हिंदू धर्म में कार्तिक माह में पड़ने वाली आंवला नवमी का विशेष महत्व होता है। इसे अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे भोजन करना बहुत ही शुभ और मंगलकारी होता है। इसके अलावा नवमी पर दान और पुण्य करना का भी काफी अच्छा माना जाता है। इस बार आंवला नवमी 18 नवंबर 2026 को है। आइए जानते हैं आंवला नवमी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र समेत सभी जानकारी।
आंवला नवमी तिथि 2026
द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 18 नवंबर को सुबह 6 बजकर 4 मिनट से आरंभ होगी ,जिसका समापन 19 नवंबर को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर होगा। इस तरह से आंवला नवमी 18 नवंबर को है।
आंवला नवमी 2026 पूजा शुभ मुहूर्त
आंवला नवमी पर भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ आंवले के पेड़ की पूजा करने का महत्व होता है। पंचांग के अनुसार आंवला नवमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। वहीं ब्रह्रा मुहूर्त सुबह 4 बजकर 59 मिनट से लेकर 05 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। वहीं अमृतकाल रात 10 बजकर 28 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।
आंवला नवमी पर शुभ योग
इस बार आंवला नवमी पर रवि योग के साथ ध्रुव और व्याघात योग बनेगा। इस योग में आंवला नवमी पर पूजा करने का विशेष महत्व होता है।
आंवला नवमी पर क्या है पूजा विधि
आंवला नवमी 2026: कल अक्षय नवमी पर करें इन चीजों का दान, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त
November 17, 2026
Tulsi Vivah 2026 Upay: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन माता तुलसी और भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप का विवाह कराने से सुख, सौभाग्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। जिन युवक-युवतियों की शादी में देरी हो रही है या जिन्हें मनचाहा जीवनसाथी नहीं मिल पा […]
November 17, 2026
Happy Bhai Dooj Wishes: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते, प्यार और विश्वास का प्रतीक है। यह दिन उन खूबसूरत यादों को फिर से जीने का मौका देता है, जो बचपन की नोकझोंक, छोटी-छोटी शरारतों और एक-दूसरे की परवाह से जुड़ी होती हैं। इस खास अवसर पर बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक […]
November 17, 2026
Chhath Kharna Puja Time 2026: छठ महापर्व में खरना का दिन बेहद खास माना जाता है। चार दिवसीय छठ पूजा के दूसरे दिन खरना का अनुष्ठान किया जाता है। इस दिन व्रती सुबह से लेकर शाम तक निर्जला उपवास रखते हैं और सूर्यास्त के बाद भगवान सूर्य तथा छठी मैया की पूजा-अर्चना करते हैं। पूजा […]
