Atal Pension Yojana: बुढ़ापे में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर रहना हर किसी की चाहत होती है। नौकरी या कारोबार के दौरान कमाई होती रहती है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ नियमित आमदनी का जरिया कम हो सकता है। ऐसे में अगर पहले से ही पेंशन की व्यवस्था कर ली जाए तो आगे चलकर आर्थिक परेशानियों से काफी हद तक बचा जा सकता है।
इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार की अटल पेंशन योजना काफी चर्चा में रहती है। इस योजना के तहत निवेश करने वाले लोगों को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की पेंशन मिलती है। खास बात यह है कि पति और पत्नी दोनों इस योजना में अलग-अलग खाता खुलवाकर निवेश कर सकते हैं और पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
कब से शुरू कर सकते हैं निवेश?
- अटल पेंशन योजना में शामिल होने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए
- ऐसे में अगर आप इस उम्र के बीच हैं और आप भारत के नागरिक हैं और साथ ही आपका बैंक खाता है
- तो आप अटल पेंशन योजना में निवेश कर पेंशन का लाभ ले सकते हैं
किसे कितने निवेश पर मिलती है पेंशन?
- अटल पेंशन योजना में आपको 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये महीने तक की पेंशन मिलती है
- इसके लिए आप जो पेंशन प्लान चुनते हैं, तो आपको उस प्लान और अपनी उम्र के हिसाब से हर महीने छोटा-छोटा निवेश करना होता है
- जैसे- अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ता है और हर महीने 210 रुपये जमा करता है, तो उसे 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने 5000 रुपये पेंशन मिल सकती है
- इसी तरह 30 साल के व्यक्ति को इसी 5000 रुपये महीने वाली पेंशन के लिए हर महीने 577 रुपये निवेश करने होते हैं
पति-पत्नी को कैसे मिल सकती है हर महीने 10 हजार रुपये पेंशन?
- इस योजना का एक और महत्वपूर्ण लाभ शादीशुदा जोड़ों के लिए है
- अगर पति और पत्नी दोनों अटल पेंशन योजना में अलग-अलग नाम से निवेश करते हैं
- तो दोनों को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5-5 हजार रुपये की पेंशन मिल सकती है
कैसे करें अटल पेंशन योजना में आवेदन?
- आप अपने बैंक या डाकघर जाकर आवेदन करवा सकते हैं
- यहां पर आपकी केवाईसी होती है और फिर आपको योजना की जानकारी दी जाती है
- इसके बाद आप पेंशन प्लान और प्रीमियम की जानकारी ले सकते हैं
- फिर आपके बैंक खाते को योजना से लिंक कर आपका नाम योजना से जोड़ दिया जाता है