शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
संतकबीरनगर:डिप्टी सीएम के दौरे से पहले एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, हेलीपैड और सेफ हाउस का किया निरीक्षण – Sp Reviews Security Arrangements Ahead Of Deputy Cm Brajesh Pathak Visit
संत कबीर नगर

संतकबीरनगर:डिप्टी सीएम के दौरे से पहले एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, हेलीपैड और सेफ हाउस का किया निरीक्षण – Sp Reviews Security Arrangements Ahead Of Deputy Cm Brajesh Pathak Visit

November 10, 2026


SP Reviews Security Arrangements Ahead of Deputy CM Brajesh Pathak Visit

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के प्रस्तावित जनपद दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड, सेफ हाउस, चिकित्सालय, आवागमन के निर्धारित मार्गों और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों को वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए। इसके लिए निर्धारित स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम समय से पूरे कर लिए जाएं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X