संतकबीरनगर:पिता और बहन की प्रताड़ना से परेशान युवक पत्नी संग मोबाइल टावर पर चढ़ा, चार घंटे बाद उतरा – Distressed Over Alleged Harassment By Father And Sister Man Climbs Mobile Tower With Wife

टावर पर चढ़ा युवक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
November 5, 2026

टावर पर चढ़ा युवक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महुली क्षेत्र के कोदवट गांव में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दंपती पारिवारिक विवाद से परेशान होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पत्नी को सुरक्षित उतार लिया, जबकि पति टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर चढ़ गया। करीब चार घंटे तक चले ड्रामे के बाद नायब तहसीलदार और पुलिस के समझाने-बुझाने पर युवक नीचे उतरा। युवक ने बहन और पिता पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
चोलखरी गांव निवासी संजय उर्फ विक्की गौतम पुत्र कपिल मुनि बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे पत्नी गुंजा देवी के साथ कोदवट स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ने लगा। दंपती को टावर पर चढ़ते देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने किसी तरह गुंजा देवी को नीचे उतार लिया लेकिन संजय टावर के सबसे ऊपरी छोर पर पहुंच गया। इससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के समझाने पर उतरा युवक
सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा, चौकी प्रभारी जयहिंद और सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने युवक को नीचे उतरने के लिए काफी देर तक समझाया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतार लिया गया। इसके बाद पुलिस दंपती को थाने ले गई, जहां पुलिस और तहसील प्रशासन उन्हें समझाने-बुझाने में जुटा रहा
मारपीट और संपत्ति में हिस्से की मांग का आरोप
पुलिस पूछताछ में संजय ने बताया कि उसकी बहन की शादी छह साल पहले हो चुकी है लेकिन वह अब भी मायके में रह रही है। आरोप है कि बहन जबरन नेवासा और संपत्ति में हिस्से की मांग कर रही है। संजय का आरोप है कि 29 अक्तूबर को बहन और पिता ने उसके तथा उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। इस दौरान दहेज में मिली बाइक तोड़ दी गई और पत्नी के जेवर भी छीन लिए गए। युवक के मुताबिक, प्रताड़ना से परेशान होकर वह उसी दिन पत्नी को लेकर घर से निकल गया था। 30 अक्तूबर को वह जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और अपनी समस्या बताई लेकिन वहां से न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए उसने बुधवार को यह कदम उठा लिया।
दंपती को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और आगे से दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। -हरेंद्र पाठक, एसओ, महुली
November 13, 2026
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के गाईबसंतपुर गांव के टोला हौदवां में बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर लाठी-डंडे, रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे तीन अन्य लोगों को भी […]
November 13, 2026
संतकबीरनगर। डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संस्थान अयोध्या में बृहस्पतिवार को आयोजित 70वीं प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बस्ती मंडल की तरफ से बाबा वासुदेव दास इंटर कॉलेज अलीनगर के बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें मंडल की टीम उपविजेता रही। खेल सचिव जोखू प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता में छह बालक तथा पांच बालिकाओं […]
November 13, 2026
संतकबीरनगर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर 188 के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान 3,18,100 रुपये शमन शुल्क वसूला। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैंक, वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों और यातायात प्रभारी ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई […]
