शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
संतुलित आहार चार्ट:सुबह से लेकर रात तक, आपके खाने की मात्रा कितनी होनी चाहिए? – How Much Should You Eat In A Day? Ideal Portion Sizes For Breakfast, Lunch And Dinner
फिटनेस

संतुलित आहार चार्ट:सुबह से लेकर रात तक, आपके खाने की मात्रा कितनी होनी चाहिए? – How Much Should You Eat In A Day? Ideal Portion Sizes For Breakfast, Lunch And Dinner

November 20, 2026


How Much Should You Eat in a Day:   हम सभी ये जानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए सिर्फ पौष्टिक खाना खाना ही जरूरी नहीं है, बल्कि दिनभर में कितनी मात्रा में खाना चाहिए, इसका ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। कई लोग सुबह से रात तक बिना किसी तय रूटीन के खाते रहते हैं, तो कुछ लोग वजन घटाने के चक्कर में जरूरत से कम खाना शुरू कर देते हैं। दोनों ही आदतें सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। 

शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है। ऐसे में नाश्ते से लेकर रात के खाने तक हर मील में सही मात्रा और पोषक तत्वों का संतुलन होना चाहिए। लेकिन सवाल है कि सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक कितना खाना सही है? नाश्ते, लंच, डिनर और स्नैक्स में कितनी मात्रा होनी चाहिए? आइए जानते हैं हेल्दी डाइट का सही तरीका।

How Much Should You Eat in a Day? Ideal Portion Sizes for Breakfast, Lunch and Dinner

आपके खाने की मात्रा कितनी होनी चाहिए?
– फोटो : AI

दिनभर में कितना खाना खाना चाहिए?

हर व्यक्ति की खाने की जरूरत अलग होती है। यह उसकी उम्र, वजन, लंबाई, शारीरिक गतिविधि और स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। इसलिए सभी के लिए एक जैसा डाइट प्लान सही नहीं होता। फिर भी एक सामान्य स्वस्थ वयस्क के लिए दिनभर के भोजन को इस तरह बांटा जा सकता है।

1. सुबह का नाश्ता 

सुबह का नाश्ता दिन का महत्वपूर्ण मील होता है। रातभर खाली पेट रहने के बाद शरीर को ऊर्जा और पोषण की जरूरत होती है। इसलिए नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी कार्बोहाइड्रेट शामिल करना चाहिए।

नाश्ते में क्या और कितना खाएं?

  • 2 छोटी रोटी या 1 कटोरी दलिया।
  • 1 कटोरी पोहा या उपमा।
  • 1 कटोरी दही।
  •  1-2 अंडे या अन्य प्रोटीन का विकल्प।
  • 1 मौसमी फल।

आप अपनी भूख और जरूरत के अनुसार इनमें से संतुलित विकल्प चुन सकते हैं। नाश्ते में सिर्फ चाय और बिस्किट खाने से बचें।

How Much Should You Eat in a Day? Ideal Portion Sizes for Breakfast, Lunch and Dinner

आपके खाने की मात्रा कितनी होनी चाहिए?
– फोटो : AI

2. मिड मॉर्निंग स्नैक्स 

नाश्ते और दोपहर के खाने के बीच भूख लगने पर हल्का स्नैक लिया जा सकता है। इससे शरीर को पोषण मिलता है और ज्यादा भूख लगने से बचा जा सकता है।

क्या खाएं?

  • 1 मध्यम आकार का मौसमी फल।
  • 5-6 बादाम या 2 अखरोट।
  • 1 गिलास बिना चीनी की छाछ।
  •  थोड़ी मात्रा में भुने चने।
How Much Should You Eat in a Day? Ideal Portion Sizes for Breakfast, Lunch and Dinner

आपके खाने की मात्रा कितनी होनी चाहिए?
– फोटो : AI

 3. दोपहर का खाना

दोपहर का भोजन संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। इसमें अनाज, दाल, सब्जियां, प्रोटीन और दही शामिल करें।

लंच में कितनी मात्रा में खाएं?

  • 2 मध्यम आकार की रोटी या 1 कटोरी चावल।
  • 1 कटोरी दाल या राजमा।
  •  1 कटोरी हरी सब्जी।
  •  1 कटोरी सलाद।
  •  आधा से 1 कटोरी दही।

ध्यान रखें कि खाने में सब्जियों और प्रोटीन को भी पर्याप्त जगह दें। सिर्फ रोटी या चावल से पेट भरना संतुलित डाइट नहीं है।

How Much Should You Eat in a Day? Ideal Portion Sizes for Breakfast, Lunch and Dinner

आपके खाने की मात्रा कितनी होनी चाहिए?
– फोटो : AI

 4. शाम का स्नैक्स 

शाम के समय अक्सर लोगों को भूख लगती है। इस दौरान चाय के साथ बिस्किट, समोसा या पकौड़े खाने की आदत हो सकती है। लेकिन रोजाना तले हुए और ज्यादा नमक वाले स्नैक्स खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं है।

शाम को क्या खाएं?

  •  1 कटोरी भुने चने।
  • 1 मुट्ठी मखाने।
  •  1 छोटा कटोरा स्प्राउट्स।
  •  1 फल।
  •  बिना चीनी की चाय या ग्रीन टी।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X