शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संभल

संभल हिंसा:भगोड़े शारिक साठा के घर कोर्ट में पेशी का नोटिस चस्पा, हाजिर नहीं तो होगी कुर्की – Sambhal Violence: Notice For Court Appearance Pasted At The Home Of Absconder Sharik Satha; Failure To Appear Will Lead To Attachment Of Property

November 11, 2026


संभल। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान 2024 में हुई हिंसा के आरोपी शारिक साठा के दीपा सराय स्थित मकान पर मंगलवार को पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 84 के तहत नोटिस चस्पा किया है। कोर्ट की ओर से जारी नोटिस में 16 नवंबर को पेश होने को कहा गया है। यदि आरोपी पेश नहीं होता है तो उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई होगी। यानि बीएनएसएस की धारा 85 के तहत नोटिस जारी किया जाएगा।

एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। थाना नखासा पुलिस ने शारिक साठा के मकान पर उद्घोषणा नोटिस चस्पा किया है। इस दौरान पुलिस ने ढोल बजवा कर मुनादी भी कराई है। बताया कि इस उद्घोषणा नोटिस में आरोपी शारिक उर्फ साठा को 16 नवंबर को न्यायालय के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। यह कार्रवाई संभल कोतवाली और थाना नखासा में दर्ज चार मामलों के संबंध में की गई है।

एसपी ने बताया कि साठा के खिलाफ थाना नखासा में अपराध संख्या 306/2024 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके अतिरिक्त, संभल कोतवाली में भी उसके खिलाफ तीन अन्य मामले दर्ज हैं। ये अपराध संख्या 338/2024, 339/2024 और 340/2024 के तहत पंजीकृत हैं। इन सभी चार मामलों में न्यायालय द्वारा उद्घोषणा नोटिस जारी किया गया है। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि संभल हिंसा के दौरान साजिश रचने और चार लोगों की हत्या की साजिश रचने का आरोपी शारिक साठा भागा हुआ है। उसके खिलाफ कोर्ट की ओर से आदेश जारी किया गया है। यदि तय समय में वह कोर्ट में हाजिर नहीं होता है तो उसके घर की कुर्की की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X