शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सक्ति पुलिस की बड़ी कार्रवाई:शादी का झांसा देकर नाबालिग से बनाए संबंध, सुराग के आधार पर कोरबा से दबोचा आरोपी – Sakti: Man Accused Of Luring A Minor With Marriage Promise Arrested In Korba, Sent To Judicial Custody
जांजगीर-चांपा

सक्ति पुलिस की बड़ी कार्रवाई:शादी का झांसा देकर नाबालिग से बनाए संबंध, सुराग के आधार पर कोरबा से दबोचा आरोपी – Sakti: Man Accused Of Luring A Minor With Marriage Promise Arrested In Korba, Sent To Judicial Custody

October 31, 2026


Sakti: Man Accused of Luring a Minor With Marriage Promise Arrested in Korba, Sent to Judicial Custody

हिरासत में आरोपी

विस्तार

सक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय आरोपी दीपक कुमार चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोरबा जिले से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

2023 में हुई थी मुलाकात

पुलिस के अनुसार 20 अक्टूबर को नाबालिग पीड़िता ने डभरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वर्ष 2023 में उसकी मुलाकात कोटमी निवासी दीपक कुमार चौहान से हुई थी। आरोप है कि दीपक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगा और अंततः शादी करने से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें: कोरबा: साजापानी के जंगलों में गूंजी किलकारी, हाथियों के झुंड में जन्मा नवजात, ड्रोन कैमरे से हो रही निगरानी

कोरबा में छिपे होने की थी सूचना

पीड़िता की शिकायत पर डभरा थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(m) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसी दौरान पुलिस को तकनीकी सूचना मिली कि आरोपी कोरबा जिले में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम को कोरबा भेजा गया, जहां से दीपक कुमार चौहान को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X