शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सड़क किनारे बोर्ड पर लटका मिला युवक का शव:रायगढ़ में मची सनसनी, हत्या की आशंका पर जांच में जुटी पुलिस – Raigarh: Unidentified Man Found Hanging From Roadside Signboard, Villagers Suspect Murder
रायगढ़

सड़क किनारे बोर्ड पर लटका मिला युवक का शव:रायगढ़ में मची सनसनी, हत्या की आशंका पर जांच में जुटी पुलिस – Raigarh: Unidentified Man Found Hanging From Roadside Signboard, Villagers Suspect Murder

November 1, 2026


Raigarh: Unidentified Man Found Hanging from Roadside Signboard, Villagers Suspect Murder

मौके पर जुटी भीड़

विस्तार

रायगढ़ में बुधवार सुबह सड़क किनारे लगे सांकेतिक बोर्ड पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस मामले में ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।  जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर हमीरपुर जाने वाले मार्ग के बंगुरसिया गांव में आज सुबह गांव के ग्रामीणों ने सड़क किनारे स्थित सांकेतिक बोर्ड पर करीब 40 से 45 साल के एक अज्ञात युवक की फांसी पर लटकती लाश देखी, जिसके बाद मौके पर लोगो की भारी भीड़ जुट गई। 

गांव के कोटवार की सूचना के बाद चक्रधर नगर पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें: कस्टम मिलिंग घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जेल भेजे गए

इस पूरे मामले में गांव के ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया है कि अज्ञात आरोपियों के द्वारा हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव को यहां लटकाकर फांसी का रूप देने का प्रयास किया गया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट आने का बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X