सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
श्रीनगर

सड़क सुरक्षा :200 से अधिक स्कूल बस चालकों को किया जागरूक – Srinagar, Road Safety, Over 200 School Bus Drivers Sensitized

November 15, 2026


पुलवामा। विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मोटर व्हीकल्स डिपार्टमेंट की ओर से जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिले भर के 200 से अधिक स्कूल बस चालकों और 150 निजी शैक्षणिक संस्थानों के मोटर ट्रांसपोर्ट अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यशाला को चार तकनीकी सत्रों में विभाजित किया गया जिनमें विद्यार्थियों के सुरक्षित परिवहन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। पहले सत्र में चालकों के व्यवहार, सड़क सुरक्षा और सुरक्षित ड्राइविंग तकनीकों पर जोर दिया गया। इसमें पैदल यात्रियों के प्रति सावधानी, धैर्य बनाए रखने और बच्चों को लाते-ले जाते समय पेशेवर जिम्मेदारी निभाने के महत्व को समझाया गया।

वहीं, दूसरे सत्र में सर्दियों के दौरान सुरक्षित वाहन संचालन और सड़क सुरक्षा की तैयारियों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें घने कोहरे, पाले और फिसलन भरी सड़कों जैसी परिस्थितियों में सावधानी बरतने, वाहनों के रखरखाव, ब्रेकिंग सिस्टम और सुरक्षित ड्राइविंग तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूल बस चालकों और परिवहन अधिकारियों को प्रशिक्षित करना तथा स्कूली बच्चों की यात्रा को अधिक सुरक्षित बनाना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X