शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुरादाबाद

समाधान दिवस :42 में से महज चार शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण – Grievance Redressal Day: Only Four Out Of 42 Complaints Resolved On The Spot

November 8, 2026


बिलारी। तहसील सभागार में शनिवार सुबह आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 42 में से महज चार शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। सर्वाधिक 15 शिकायतें आपूर्ति विभाग की आईं, जो नए राशन कार्ड न बनने और राशन कार्डों में नए यूनिट न जोड़े जाने से संबंधित थीं।

एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिए कि राशन कार्डों को लेकर आने वाली शिकायतों की जांच कर उनका निस्तारण किया जाए। वहीं दस शिकायतें राजस्व विभाग की आईं। विकास की पांच, पुलिस विभाग की चार और विद्युत निगम की तीन शिकायतें आईं। पांच शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित रहीं। एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, बीडीओ, नायब तहसीलदार, एसडीओ विद्युत आदि अधिकारियों ने जनता की शिकायतें सुनीं। एसडीएम ने विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिवस में आईं सभी शिकायतों का शीघ्रता और निष्पक्षता के साथ निस्तारण किया जाए। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X