शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सरकारी नौकरी:सात भर्तियों में 22,082 पद, आज आवेदन का आखिरी दिन; 10वीं पास से ग्रेजुएट तक ऐसे करें अप्लाई – Government Jobs 2026 Last Date Today For Seven Recruitment Applications Check Vacancies And Eligibility
नौकरी

सरकारी नौकरी:सात भर्तियों में 22,082 पद, आज आवेदन का आखिरी दिन; 10वीं पास से ग्रेजुएट तक ऐसे करें अप्लाई – Government Jobs 2026 Last Date Today For Seven Recruitment Applications Check Vacancies And Eligibility

November 4, 2026


सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 4 नवंबर 2026 अहम तारीख है। आज दिल्ली जिला अदालत, सीएसआईआर-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक और खेल विभाग, पंजाब जिला अदालत, इंडियन ऑयल और झारखंड में निकली सात भर्तियों से जुड़े आवेदन की समय-सीमा पूरी हो रही है। इनमें दसवीं पास से लेकर स्नातक और शिक्षक प्रशिक्षण की योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अवसर हैं। कुछ भर्तियों के आवेदन शाम 4 या 5 बजे तक लिए जाएंगे, जबकि कुछ में आधी रात तक मौका है। इसलिए आवेदन से पहले समय और पात्रता जरूर जांच लें।

Government Jobs 2026 Last Date Today for Seven Recruitment Applications Check Vacancies and Eligibility

DSSSB Delhi District Courts Recruitment 2026
– फोटो : AI Generated

दिल्ली जिला अदालतों में 641 पद

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड यानी डीएसएसएसबी ने दिल्ली जिला अदालतों में कुल 641 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 27, पर्सनल असिस्टेंट के 206, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के 174, प्रोसेस सर्वर के 92 और चपरासी, ऑर्डरली व डाक चपरासी के 142 पद शामिल हैं। आवेदन की आखिरी तारीख आज, 4 नवंबर है। उम्मीदवार रात 11 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। पद के अनुसार स्नातक या दसवीं पास योग्यता जरूरी है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए शुल्क 100 रुपये है। महिलाओं, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को शुल्क नहीं देना होगा। अधिन जानकारी के लिए ये पढ़ें

Government Jobs 2026 Last Date Today for Seven Recruitment Applications Check Vacancies and Eligibility

सीएसआईआर एनसीएल में एमटीएस पदों पर भर्ती
– फोटो : AI Generated

CSIR-NCL में 24 मल्टी-टास्किंग स्टाफ पद

पुणे स्थित सीएसआईआर-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला में मल्टी-टास्किंग स्टाफ के 24 पदों पर आवेदन का आज आखिरी दिन है। उम्मीदवार शाम 5 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए दसवीं पास होना जरूरी है और अधिकतम उम्र 25 वर्ष रखी गई है। चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। वेतनमान 18,000 से 56,900 रुपये है। संस्थान के अनुसार, भत्तों सहित शुरुआती कुल वेतन लगभग 40 हजार रुपये प्रतिमाह हो सकता है। अधिन जानकारी के लिए ये पढ़ें

Government Jobs 2026 Last Date Today for Seven Recruitment Applications Check Vacancies and Eligibility

UPESSC PRT Recruitment
– फोटो : AI Generated

उत्तर प्रदेश में 12,405 सहायक शिक्षक पद

उत्तर प्रदेश में प्राथमिक सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज बंद हो रहे हैं। इनमें 11,508 पद शहरी क्षेत्र और 897 पद संबद्ध प्राथमिक विद्यालयों के लिए हैं। आवेदन करने के लिए स्नातक के साथ मान्य शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता और प्राथमिक स्तर की टीईटी उत्तीर्ण होना जरूरी है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये, एससी-एसटी के लिए 500 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये है। लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। अधिक जानकारी के लिए ये पढ़ें।

Government Jobs 2026 Last Date Today for Seven Recruitment Applications Check Vacancies and Eligibility

UPSSSC Recruitment 2026
– फोटो : AI Generated

यूपीएसएसएससी खेल विभाग में 108 पद

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने खेल विभाग में 108 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर, सहायक कोच, लाइफगार्ड और ग्राउंड्समैन के पद शामिल हैं। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख आज, 4 नवंबर है। उम्मीदवारों के पास वैध यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 स्कोरकार्ड होना चाहिए। उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष है, जबकि सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है। आवेदन में सुधार करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2026 है। अधिक जानकारी के लिए ये पढ़ें। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X