शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
खत्म हुआ लाखों उम्मीदवारों का इंतजार:जारी हुआ रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट, अब पीईटी व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन – Rrb Group D Result 2026 Released Check Merit List Pdf Scorecard Download Link And Pet Details
नौकरी

खत्म हुआ लाखों उम्मीदवारों का इंतजार:जारी हुआ रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट, अब पीईटी व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन – Rrb Group D Result 2026 Released Check Merit List Pdf Scorecard Download Link And Pet Details

November 13, 2026


RRB Group D Result 2026 Released Check Merit List PDF Scorecard Download Link and PET Details

रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट जारी
– फोटो : AI Generated

विस्तार

रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना परिणाम रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in या अपने क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट पर देख सकते हैं। बोर्ड ने रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। इसमें परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। उम्मीदवार पीडीएफ डाउनलोड करके उसमें Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर आसानी से खोज सकते हैं।

कब हुई थी ग्रुप डी की परीक्षा?


  • आरआरबी ग्रुप डी की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई थी।
  • इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे के अलग-अलग जोन में लेवल-1 के कुल 22,195 पद भरे जाने हैं।
  • परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी का भी इंतजार था।
  • बोर्ड ने 7 सितंबर 2026 को प्रोविजनल आंसर की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट जारी की थी।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने जवाबों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था।
  • आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2026 तय की गई थी।

रिजल्ट पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार कुछ आसान स्टेप्स की मदद से अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अब वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए ‘लेटेस्ट नोटिफिकेशन’ या ‘रिजल्ट’ सेक्शन को खोलें। यहां सीईएन 09/2025 के तहत आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी। इसमें Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर दर्ज करें। अगर आपका रोल नंबर सूची में दिखाई देता है, तो आप अगले चरण के लिए सफल हुए हैं।

स्कोरकार्ड कहां और कैसे मिलेगा?

रिजल्ट पीडीएफ के अलावा उम्मीदवार अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड भी देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें रेलवे भर्ती बोर्ड के संबंधित क्षेत्रीय पोर्टल पर जाना होगा। वहां लॉगिन से जुड़े लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार का स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें परीक्षा में मिले अंकों और दूसरी जरूरी जानकारियों को देखा जा सकेगा। उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करके उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं। आगे की चयन प्रक्रिया के दौरान इसकी जरूरत पड़ सकती है, इसलिए इसे सुरक्षित रखना जरूरी है।

सीबीटी के बाद आगे क्या होगा?

ग्रुप डी भर्ती में सीबीटी पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता जांची जाएगी। पीईटी में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उन्हें मेडिकल जांच से गुजरना होगा। इन सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को भर्ती के अगले पड़ाव के लिए चुना जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपने क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें, ताकि पीईटी की तारीख, जरूरी दस्तावेज और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी समय पर मिल सके।

ये भी पढ़ें: रेलवे ग्रुप डी पीईटी 2026: कितनी दौड़ और कितना वजन उठाना होगा? पुरुष-महिला के नियम जानें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X