शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सांसद अमृतपाल की पैरोल पर सुनवाई कल:आज जज छुट्टी पर, दादी की अंतिम रस्मों में शामिल होने के लिए दी है अर्जी – Mp Amritpal Singh Parole Hearing On Nov 12 Judge On Leave Today
अमृतसर

सांसद अमृतपाल की पैरोल पर सुनवाई कल:आज जज छुट्टी पर, दादी की अंतिम रस्मों में शामिल होने के लिए दी है अर्जी – Mp Amritpal Singh Parole Hearing On Nov 12 Judge On Leave Today

November 11, 2026


MP Amritpal singh parole hearing on Nov 12 judge on leave today

सांसद अमृतपाल सिंह
– फोटो : फाइल

विस्तार

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर के निधन के बाद उनकी अंतिम रस्मों में शामिल होने के लिए पैरोल की मांग की गई है। इस संबंध में अमृतपाल सिंह के साथ उनके चाचा हरजीत सिंह और उनके भाई सुखमनजीत सिंह की पैरोल के लिए भी अदालत में याचिका दाखिल की गई है।

अकाली दल वारिस पंजाब दे की कानूनी समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पैरोल संबंधी आवेदन अदालत की शाखा में दाखिल कर दिया गया था, लेकिन संबंधित न्यायाधीश उपरिंदर सिंह के छुट्टी पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।

उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार जिस न्यायाधीश के समक्ष मुकदमे की सुनवाई चल रही है, वही इस पैरोल याचिका पर सुनवाई कर सकते हैं। किसी अन्य न्यायाधीश के समक्ष इसे नहीं रखा जा सकता। इसी कारण अब याचिका पर सुनवाई 12 नवंबर को होगी। कानूनी टीम ने उम्मीद जताई कि निर्धारित तारीख को अदालत में पैरोल आवेदन पर आगे की कार्रवाई होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X