शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीकर में दर्दनाक हादसा:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, मासूम बच्चों के सिर से उठा साया – Sikar Tragedy: Teacher Dies After Truck Hits His Bike, Leaving Three Young Children Without Their Father
सीकर

सीकर में दर्दनाक हादसा:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, मासूम बच्चों के सिर से उठा साया – Sikar Tragedy: Teacher Dies After Truck Hits His Bike, Leaving Three Young Children Without Their Father

November 4, 2026


Sikar Tragedy: Teacher Dies After Truck Hits His Bike, Leaving Three Young Children Without Their Father

दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

सीकर के पाटन में स्कूल से मोटर साइकिल पर घर लौट रहे एक सरकारी शिक्षक की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में श्यामपुरा स्थित राजकीय स्कूल के भौतिक विज्ञान व्याख्याता नरेश सैनी (37) की अस्पताल में मौत हो गई। डाबला-नीमकाथाना सड़क मार्ग पर रामनगर के पास दोपहर करीब दो बजे यह हादसा हुआ। दुर्घटना में गंभीर घायल शिक्षक को पुलिस टीम ने तुरंत नीमकाथाना जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें: कोटपूतली-बहरोड़: पड़ोसी से विवाद के बाद पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस ने 2 घंटे की समझाइश के बाद नीचे उतारा

मृतक के साथी शिक्षक पंकज मीणा ने बताया कि नीमकाथाना से पांच शिक्षकों का स्टाफ रोजाना एक साथ कार से स्कूल जाता था। आज अन्य चार साथियों को काम होने के कारण वे स्कूल नहीं जा सके थे, इस वजह से नरेश अकेले मोटर साइकिल से स्कूल गए थे। नरेश वर्ष 2015 में शिक्षक भर्ती में चयनित हुए थे और वर्ष 2017 में उन्होंने व्याख्याता पद पर कार्यभार संभाला था। उनकी पहली पदस्थापना बांसवाड़ा में हुई थी। इसके बाद प्रतिनियुक्ति और फिर वर्ष 2020 में उन्हें श्यामपुरा स्कूल में पदस्थापना मिली थी।

हादसे की सूचना मिलते ही शिक्षक के परिवार में शोक छा गया। नरेश सैनी अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके बच्चों में दो साल का बेटा तथा चार व छह साल की दो बेटियां हैं। डाबला थानाधिकारी सुनीता बायल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X