मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीजी:कोरबा में मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, 75 किलो खराब मिठाई नष्ट; दुकान बंद कराई – Food Department Action In Korba: Inspected Haryana Jalebi Sweets, Sampled Jalebis, Destroyed 75 Kg Spoiled Swe
कोरबा

November 17, 2026

कोरबा जिले में खाद्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। कटघोरा में मुरली होटल में सांभर में कीड़े मिलने के बाद विभाग सतर्क हो गया है। इसके चलते शहर के छोटे-बड़े होटलों और मिठाई दुकानों की सघन जांच की जा रही है।

मंगलवार को पावरहाउस रोड कोरबा स्थित हरियाणा जलेबी एंड स्वीट्स / छप्पन भोग का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण एक शिकायत के आधार पर हुआ। खाद्य सामग्री को लेकर शंका होने पर अधिकारियों ने सैंपल लिए। खोवा जलेबी और रबड़ी जलेबी के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं रजगामार स्थित सुनील स्वीट्स में भी खाद्य विभाग की टीम ने दबिश दी। निरीक्षण के दौरान दुकान में अस्वास्थ्यकर स्थिति पाई गई। रसोई और भंडार कक्ष में साफ-सफाई का अभाव था। लगभग 70-75 किलो खराब हो चुकी मिठाई भी मिली। अधिकारियों ने तत्काल खराब मिठाई को मौके पर ही नष्ट कराया।

सख्त कार्रवाई और निर्देश

स्वच्छता में सुधार न होने तक सुनील स्वीट्स को बंद कराया गया है। अधिकारियों ने संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए साफ-सफाई और गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। संबंधित विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। शहर के सभी होटलों, रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। जहां भी खामियां मिलेंगी, सख्त कार्रवाई होगी।

व्यापारियों में हड़कंप और नागरिकों से अपील

कटघोरा में मुरली होटल में सांभर में कीड़े मिलने की घटना के बाद से खाद्य विभाग सक्रिय है। लगातार हो रही कार्रवाई से होटल और मिठाई व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। कई दुकानदार अब स्वयं अपनी दुकानों में साफ-सफाई और खाद्य गुणवत्ता को लेकर सतर्क हुए हैं। विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि मिलावट या खराब गुणवत्ता की शिकायत मिलने पर तत्काल विभाग को सूचित करें।

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, होटलों में हड़कंप,75 किलो खराब मिठाई नष्ट

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X