मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संत कबीर नगर

Sant Kabir Nagar News:कक्षा पांच तक के बच्चों का होगा आकलन – Children Up To Class Five Will Be Assessed

November 17, 2026


संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में अब कक्षा-एक से पांच तक के विद्यार्थियों की शैक्षिक दक्षता परखी जाएगी। इसके लिए फरवरी के पहले सप्ताह में पहली बार कक्षा-पांच तक के बच्चों का सैंपल आकलन कराया जाएगा।

अभी तक आकलन का दायरा मुख्य रूप से कक्षा-एक और दो तक सीमित था। अब इसे बढ़ाकर कक्षा पांच तक किया गया है। इसके माध्यम से बच्चों की निपुण लक्ष्य आधारित दक्षताओं का मूल्यांकन किया जाएगा। आकलन के लिए प्रत्येक विकासखंड में एक विद्यालय का चयन एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) करेंगे।

चयनित विद्यालय में कक्षा-एक से पांच तक के विद्यार्थियों का आकलन किया जाएगा। इसकी पूरी प्रक्रिया निपुण प्लस एप के माध्यम से संपन्न होगी। आकलन में बहुविकल्पीय और वर्णनात्मक दोनों तरह के प्रश्न शामिल किए जाएंगे। बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर एआरपी एप पर दर्ज करेंगे, जबकि वर्णनात्मक प्रश्नों के जवाब विद्यार्थी ए-फोर शीट पर लिखेंगे। वर्णनात्मक प्रश्नों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एआरपी निर्धारित मानकों के आधार पर करेंगे। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं की तस्वीर और प्रत्येक प्रश्न में विद्यार्थियों को मिले अंक निपुण प्लस एप पर अपलोड किए जाएंगे। आकलन प्रक्रिया शुरू होने से पहले सभी एआरपी को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि मूल्यांकन में एकरूपता बनी रहे और निर्धारित प्रक्रिया का पालन हो सके। आकलन के परिणाम के आधार पर निपुण विद्यालय और निपुण विकासखंड घोषित किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों की शैक्षिक दक्षता का आकलन करने के साथ ही शिक्षण व्यवस्था की स्थिति भी सामने आएगी।

ै

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X