शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीजी:बालोद में अवैध पटाखों पर पुलिस का छापा, 71 हजार रुपये के पटाखे जब्त; दो लोगों पर केस – Police Raid Illegal Firecracker Storage In Balod; Goods Worth ₹71,000 Seized, Cases Registered Against Two Ind
बालोद

सीजी:बालोद में अवैध पटाखों पर पुलिस का छापा, 71 हजार रुपये के पटाखे जब्त; दो लोगों पर केस – Police Raid Illegal Firecracker Storage In Balod; Goods Worth ₹71,000 Seized, Cases Registered Against Two Ind

November 4, 2026


Police raid illegal firecracker storage in Balod; goods worth ₹71,000 seized, cases registered against two ind

बालोद में अवैध पटाखों पर पुलिस का छापा

विस्तार

बालोद जिले में आगामी त्योहारों को देखते हुए बालोद पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 71,440 रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए हैं। वैध लाइसेंस और आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दो जगह दबिश, 71 हजार से अधिक के पटाखे जब्त

थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहली कार्रवाई मरारपारा स्थित वार्ड क्रमांक 9 में की। यहां पार्वती देवांगन (38) के मकान से 852 पैकेट पटाखे बरामद किए गए, जिनकी कीमत 46,440 रुपये बताई गई है। वहीं, दूसरी कार्रवाई सदर रोड के वार्ड क्रमांक 8 में स्थित साकिर मनिहारी दुकान और मकान में की गई। पुलिस ने मो. साकिब (35) के कब्जे से 6 कार्टन पटाखे जब्त किए, जिनकी कीमत 25,000 रुपये आंकी गई है। दोनों स्थानों से जब्त पटाखों की कुल कीमत 71,440 रुपये है।

बिना लाइसेंस पटाखों के भंडारण पर कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X