Surya Vrishchik Rashi Gochar 2026 Horoscope: ग्रहों के राजा सूर्य 16 नवंबर 2026 को अपने मित्र मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर चुके हैं। वह 16 दिसंबर 2026 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इसके बाद सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और मंगल दोनों ही प्रभावशाली ग्रह माने जाते हैं। सूर्य जहां आत्मविश्वास, ऊर्जा, मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता के कारक हैं, वहीं मंगल साहस, पराक्रम का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में वृश्चिक राशि में सूर्य का यह गोचर सभी 12 राशियों के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। किसी के लिए यह समय तरक्की लेकर आ सकता है, तो कुछ राशि के जातकों को इस दौरान सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं, सूर्य के इस गोचर का मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
2 of 13
Surya Vrishchik Rashi Gochar 2026
मेष राशि
सूर्य आपके अष्टम भाव में गोचर कर चुके हैं। इस दौरान आपको कुछ पुरानी बातों और जिम्मेदारियों का बोझ महसूस हो सकता है। जीवन में अचानक कुछ ऐसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिनके लिए आप पहले से तैयार नहीं होंगे।
3 of 13
Surya Vrishchik Rashi Gochar 2026
वृषभ राशि
सूर्य आपके सप्तम भाव में प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में आपके रिश्तों में अपनापन और समझ बढ़ाने में मदद कर सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आने के योग बन सकते हैं। वहीं, पहले से विवाहित लोगों के दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ सकती है।
4 of 13
Surya Vrishchik Rashi Gochar 2026
मिथुन राशि
सूर्य आपके षष्ठम भाव में प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में सूर्य का यह गोचर आपके लिए विरोधियों पर विजय पाने और पुरानी परेशानियों से बाहर निकलने के अवसर लेकर आ सकता है। कोई लंबी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बेहतर बना रहेगा।
5 of 13
Surya Vrishchik Rashi Gochar 2026
कर्क राशि
सूर्य आपके पंचम भाव में गोचर कर चुके हैं। समय आपके लिए खास रह सकता है। रचनात्मक कार्यों पर देखने को मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए एकाग्रता बढ़ाने और पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने का समय रहेगा। आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार होगा।