शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सैंडपेपर विवाद पर फिर छिड़ी बहस:लैंगर ने किया कमिंस का समर्थन, बोले- अब आगे बढ़ने का समय; वॉर्नर ने क्या कहा? – Justin Langer Backs Pat Cummins Over Sandpaper-gate Controversy, Urges Australia To Move On
क्रिकेट

सैंडपेपर विवाद पर फिर छिड़ी बहस:लैंगर ने किया कमिंस का समर्थन, बोले- अब आगे बढ़ने का समय; वॉर्नर ने क्या कहा? – Justin Langer Backs Pat Cummins Over Sandpaper-gate Controversy, Urges Australia To Move On

November 14, 2026


पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने पैट कमिंस का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कमिंस ने उस्मान ख्वाजा के दावों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करके सही किया, लेकिन अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को इस विवाद से आगे बढ़ना चाहिए। वहीं, डेविड वॉर्नर ने कमिंस के बयान की आलोचना की है।

Justin Langer Backs Pat Cummins Over Sandpaper-Gate Controversy, Urges Australia to Move On

पैट कमिंस-जस्टिन लैंगर-डेविड वॉर्नर
/cricket.com.au

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने 2018 के चर्चित सैंडपेपर विवाद पर कप्तान पैट कमिंस का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि उस्मान ख्वाजा के आरोपों पर कमिंस ने जिस तरह अपनी बात रखी, वह सही था। हालांकि, लैंगर ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से इस पुराने विवाद को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की अपील भी की। उनके मुताबिक, इस मामले को दोबारा चर्चा में लाने से खिलाड़ियों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रशंसकों को भी नुकसान पहुंच रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X