शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भारत का शीर्ष-क्रम ढहा:रोहित-कोहली और श्रेयस खाता खोले बिना आउट; बने कई अनचाहे रिकॉर्ड्स; 16 साल बाद हुआ ऐसा – Ind Vs Nz 4th Odi: Matt Henry Stuns India As Rohit Sharma, Virat Kohli And Shreyas Iyer Fall For Ducks Records
क्रिकेट

भारत का शीर्ष-क्रम ढहा:रोहित-कोहली और श्रेयस खाता खोले बिना आउट; बने कई अनचाहे रिकॉर्ड्स; 16 साल बाद हुआ ऐसा – Ind Vs Nz 4th Odi: Matt Henry Stuns India As Rohit Sharma, Virat Kohli And Shreyas Iyer Fall For Ducks Records

November 13, 2026


IND vs NZ 4th ODI: Matt Henry Stuns India as Rohit Sharma, Virat Kohli and Shreyas Iyer Fall for Ducks Records

रोहित, कोहली और श्रेयस

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में 334 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही। मैट हेनरी ने पारी के पहले ही ओवर में भारत के तीन बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर खाता भी नहीं खोल सके। 16 साल बाद वनडे में ऐसा मौका आया है, जब रोहित शर्मा और विराट कोहली एक ही मैच में शून्य पर आउट हुए हैं।

हेनरी ने ट्रिपल विकेट मेडन डालकर भारतीय शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया। हेनरी ने पहली गेंद पर रोहित को फिन एलन के हाथों कैच कराया। पांचवीं गेंद पर विराट कोहली को बोल्ड किया और ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। तीनों बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। भारत ने चौथा वनडे 244 रन से गंवा दिया।

वनडे पारी की पहली गेंद पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज

वनडे पारी की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में अब रोहित शर्मा का नाम भी जुड़ गया है। भारत की ओर से सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग सबसे ज्यादा तीन-तीन बार पारी की पहली गेंद पर आउट हुए हैं। वहीं, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, कृष्णमाचारी श्रीकांत और मनोज प्रभाकर के साथ रोहित शर्मा भी एक-एक बार ऐसा झेल चुके हैं।












बल्लेबाज


कितनी बार


सौरव गांगुली


3


वीरेंद्र सहवाग


3


सुनील गावस्कर


1


रवि शास्त्री


1


कृष्णमाचारी श्रीकांत


1


मनोज प्रभाकर


1


रोहित शर्मा


1

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X