मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सोनिया के मंच पर कैप्टन:पंजाब की सियासत में हलचल, कांग्रेस में वापसी की अटकलें तेज; इसलिए भाजपा से हैं नाराज – Captain Amarinder Singh Meets Sonia Gandhi, Sparks Political Buzz Over Congress Return In Punjab
पटियाला

सोनिया के मंच पर कैप्टन:पंजाब की सियासत में हलचल, कांग्रेस में वापसी की अटकलें तेज; इसलिए भाजपा से हैं नाराज – Captain Amarinder Singh Meets Sonia Gandhi, Sparks Political Buzz Over Congress Return In Punjab

November 17, 2026


Captain Amarinder Singh Meets Sonia Gandhi, Sparks Political Buzz Over Congress Return in Punjab

Captain Amarinder Singh
ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की दिल्ली में सोनिया गांधी की पुस्तक के विमोचन समारोह में मौजूदगी ने पंजाब की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के करीब चार साल बाद कैप्टन का सोनिया गांधी के कार्यक्रम में पहली कतार में बैठना महज एक शिष्टाचार मुलाकात है या इसके पीछे कोई सियासी संदेश छिपा है, इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं।

हालांकि, कैप्टन ने वापसी की अटकलों पर खुद विराम लगाते हुए साफ किया है कि वह दोबारा से कांग्रेस जॉइन नहीं कर रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2022 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। इसके बावजूद गांधी परिवार के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध पूरी तरह खत्म नहीं हुए। वह पहले भी सोनिया गांधी के प्रति सम्मान और कांग्रेस के साथ अपने पुराने जुड़ाव की बात स्वीकार कर चुके हैं। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X