शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
स्कूल में बवाल:मध्याह्न भोजन की शिकायत पर भड़कीं रसोइया, प्रधानाध्यापक को चप्पलों से पीटा; देखें वीडियो – Sheopur: Cook Assaults Principal Over Mid-day Meal Complaint, Beats Him With Slippers; Video Goes Viral
श्योपुर

स्कूल में बवाल:मध्याह्न भोजन की शिकायत पर भड़कीं रसोइया, प्रधानाध्यापक को चप्पलों से पीटा; देखें वीडियो – Sheopur: Cook Assaults Principal Over Mid-day Meal Complaint, Beats Him With Slippers; Video Goes Viral

November 2, 2026


Sheopur: Cook Assaults Principal Over Mid-Day Meal Complaint, Beats Him with Slippers; Video Goes Viral

मिड डे मील की गुणवत्ता में शिकायत पर रसोइया और उसके पति ने की प्रधानाचार्य के साथ मारपीट

विस्तार

जिले के किला रोड स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। स्कूल की समूह अध्यक्ष और रसोईया के रूप में काम करने वाली नसीर बानो ने अपने पति इस्माइल के साथ मिलकर प्राचार्य कमलजीत सिसोदिया पर हमला कर दिया। महिला द्वारा प्राचार्य को चप्पल से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे प्राचार्य कमलजीत सिसोदिया विद्यालय परिसर में पुताई का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष नसीर बानो अपने पति के साथ स्कूल में मौजूद थीं। प्राचार्य ने बताया कि बच्चों द्वारा लगातार मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिल रही थी। बच्चे खाना पसंद नहीं कर रहे थे। इसी बात को लेकर उन्होंने नसीर बानो से कहा कि भोजन की गुणवत्ता में सुधार किया जाए।

प्राचार्य का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में जिला पंचायत और कलेक्ट्रेट में लिखित शिकायत भी की थी। इसी बात से नाराज होकर दंपती भड़क गए। आरोप है कि दोनों ने पहले पुताई का काम रुकवाया और फिर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब प्राचार्य ने गाली देने से मना किया तो इस्माइल ने उनका कॉलर पकड़ लिया और जमीन पर गिराने की कोशिश की। इसी दौरान नसीर बानो ने चप्पल निकालकर प्राचार्य को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए प्राचार्य को स्कूल परिसर में भागना पड़ा। मारपीट में प्राचार्य की पीठ में चोटें आई हैं। 

ये भी पढ़ें: भोपाल: सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली

इस दौरान मौके पर मौजूद शिक्षिकाओं मीनू चौधरी, नरगिस आरा, मनोरमा गुप्ता और पुताई कर रहे मजदूर प्रीतम ने बीच-बचाव कर प्राचार्य को बचाया। इसके बाद प्राचार्य छात्रों के साथ सीधे कोतवाली थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो में स्कूल परिसर में विवाद और मारपीट जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। प्रधानाध्यापक ने कोतवाली थाने में शिकायत देकर नसीर बानो और उसके पति इस्माइल के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X