शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
स्वास्थ्य कर्मियों के लिए खुशखबरी:एनएचएम कर्मचारियों को बड़ी राहत, सरकार ने मंजूर किया 5% वार्षिक इन्क्रीमेंट – Major Relief For Nhm Employees In Jammu And Kashmir; Government Approves 5 Percent Annual Increment.
जम्मू

November 8, 2026

Major relief for NHM employees in Jammu and Kashmir; government approves 5 percent annual increment.

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला
– फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत योग्य कर्मचारियों को एक बड़ी राहत देते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 5 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि को औपचारिक मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से केंद्र शासित प्रदेश भर के हजारों स्वास्थ्य कर्मियों को सीधा लाभ पहुंचेगा। मिशन निदेशक, एनएचएम जम्मू-कश्मीर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह वार्षिक बढ़ोतरी राज्य, संभाग, जिला और ब्लॉक स्तर पर कार्यरत योग्य संविदा कर्मियों पर लागू होगी, जिसमें राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूंएचएम) और विभिन्न रोग नियंत्रण कार्यक्रमों से जुड़े कर्मचारी भी शामिल हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X