शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हरदोई में भीषण सड़क हादसा:गंगा एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, दंपती समेत चार की मौत – Hardoi: Car Goes Out Of Control And Hits Divider On Ganga Expressway; Four Dead, Including A Couple
हरदोई

हरदोई में भीषण सड़क हादसा:गंगा एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, दंपती समेत चार की मौत – Hardoi: Car Goes Out Of Control And Hits Divider On Ganga Expressway; Four Dead, Including A Couple

November 11, 2026


Hardoi: Car goes out of control and hits divider on Ganga Expressway; four dead, including a couple

हरदोई में भीषण सड़क हादसा

विस्तार

गंगा एक्सप्रेस-वे पर सांडी थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 317 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में कार सवार दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मदद के लिए देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और यूपीडा के वाहन को पलट दिया।

प्रयागराज के मुड़ैरा निवासी सौरभ उपाध्याय एक साफ्टवेयर कंपनी चलाते थे और नोएडा में परिवार समेत रहते थे। छठ पूजा के लिए वह पत्नी मेनका, दो बेटों शिवओम और व्योम उपाध्याय के साथ बुधवार को नोएडा से प्रयागराज जाने को निकले थे। गंगा एक्सप्रेस-वे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सौरभ और मेनका की मौके पर ही मौत हो गई। शिवओम ने सांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और व्योम ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X