गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की ओर से कुलसचिव डॉ. सत्यदेव निगमलंकर के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद विश्वविद्यालय में हलचल मच गई। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है।
ये भी पढे़ं…उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर भोजखड़क से आगे फंसे आठ लोग, हिमस्खलन से रास्ता बंद, टीमें रेस्क्यू में जुटीं
जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय में कर्मचारियों ने कुलसचिव के साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर कुलपति प्रतिभा लुथरा भी थाने पहुंचीं। मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है।