शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हरियाणा में दिल दहलाने वाली वारदात:मां ने अपने तीन बच्चों के साथ किया सुसाइड, फंदे पर झूले चारों – Mother Dies By Suicide Along With Her Four Children In Gohana
सोनीपत

हरियाणा में दिल दहलाने वाली वारदात:मां ने अपने तीन बच्चों के साथ किया सुसाइड, फंदे पर झूले चारों – Mother Dies By Suicide Along With Her Four Children In Gohana

November 1, 2026


Mother dies by suicide along with her four children in Gohana

गोहाना में मां ने अपने तीन बच्चों के साथ किया सुसाइड
ग्राफिक्स

विस्तार

हरियाणा के गोहाना क्षेत्र के गांव मुड़लाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में महिला की दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। घटना का पता चलने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद सदर गोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतका का पति सरकारी अध्यापक

मृतका की पहचान 38 वर्षीय रीमा पत्नी जयदीप के रूप में हुई है। उसके बच्चों की पहचान 11 वर्षीय रिहाना, 7 वर्षीय आरजू और 4 वर्षीय दुष्यंत के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने पहले अपनी दोनों बेटियों को अलग कमरे में फांसी पर लटकाया। इसके बाद दूसरे कमरे में अपने बेटे के साथ खुद भी फांसी लगा ली। जानकारी के मुताबिक महिला का पति सरकारी शिक्षक है जो पानीपत जिले के मतलौढा में तैनात हैं। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल महिला और उसके तीनों बच्चों के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X