शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हापुड़:संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, आठ माह के बच्चे के सिर से उठा मां का साया – Woman Dies Under Suspicious Circumstances In Hapur
हापुड़

हापुड़:संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, आठ माह के बच्चे के सिर से उठा मां का साया – Woman Dies Under Suspicious Circumstances In Hapur

October 30, 2026


Woman dies under suspicious circumstances in Hapur

मौके पर पहुंची पुलिस

विस्तार

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बढ़्ढा में एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर में पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जांच के लिए जिला फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अंतिमा (22) पत्नी नवीन गुर्जर, पुत्री विनय कुमार पटेल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गांव मेघपुर, थाना जलालपुर, जिला जौनपुर की रहने वाली थी। अंतिमा की शादी 20 मई 2025 को हुई थी। उसका आठ माह का एक बच्चा भी है।

महिला की मौत की सूचना से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है। सीओ राहुल यादव ने बताया की मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई थी जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X