हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए संस्थानों के बीच समन्वय जरूरी :डॉ. जबीर – Education News

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति को संबोधित करते आईआईआईएम के निदेशक डॉ. जबीर अहमद। स्रोत आयोजक।
November 29, 2026

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति को संबोधित करते आईआईआईएम के निदेशक डॉ. जबीर अहमद। स्रोत आयोजक।
– टीओएलआईसी जम्मू की बैठक में राजभाषा कार्यान्वयन की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आईआईआईएम जम्मू में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (टीओएलआईसी) जम्मू की वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही बैठक शनिवार को आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक एवं टीओएलआईसी अध्यक्ष डॉ. जबीर अहमद ने कहा कि हिंदी को बढ़ावा देना सभी केंद्रीय संस्थानों की सामूहिक जिम्मेदारी है। हिंदी राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में संपर्क भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
उन्होंने कहा कि हिंदी का प्रयोग केवल नियमों के अनुपालन तक सीमित न रहे, बल्कि इसे संस्थानों की कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाया जाए। इसके लिए नियमित संवाद, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता है। टीओएलआईसी के सदस्य सचिव संजय शर्मा ने सदस्य संस्थानों की तिमाही प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के राजेश कुमार ने संसदीय राजभाषा समिति के निरीक्षण से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने प्रत्येक तीन महीने में हिंदी कार्यशालाएं आयोजित करने और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलाने पर जोर दिया।
ज्ञानवार्ता पत्रिका का विमोचन, बेहतर
काम करने वाले संस्थानों की सराहना
इस अवसर पर टीओएलआईसी की वार्षिक पत्रिका ज्ञानवार्ता के नवीनतम अंक का विमोचन किया गया। राजभाषा प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त करने वाले संस्थानों और संसदीय समिति के निरीक्षण में सफल संस्थानों के प्रयासों की सराहना की गई। बैठक में टीओएलआईसी जम्मू के प्रस्तावित विभाजन और आधिकारिक लोगो तैयार करने पर भी चर्चा हुई। विभिन्न केंद्रीय संस्थानों के अधिकारी, राजभाषा प्रभारी और हिंदी अनुवादक मौजूद रहे।
November 29, 2026
-जम्मू वीवी में तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम संपन्न, स्रोत संबंधित – जेयू में तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम संपन्न, 20 टीमों ने आइडियाथॉन में पेश किए विचार – किफायती स्किनकेयर उत्पाद और कृषि में पारदर्शिता से जुड़े आइडिया को दूसरा व तीसरा स्थान संवाद न्यूज एजेंसी जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) में आयोजित तीन दिवसीय […]
November 28, 2026
राजनाथ सिंह ग्राफिक्स विस्तार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर को अतीत की अनिश्चितताओं से निकलकर भविष्य की ओर बढ़ने का संदेश देते हुए कश्मीरी कहावत ‘पतिम मस्राव, ब्रोंथ कुन नजर थाव’ का जिक्र किया। उन्होंने इसका अर्थ बताते हुए कहा कि बीते कल को भूलकर भविष्य की ओर देखना चाहिए। जम्मू-कश्मीर का दृष्टिकोण भी […]
November 28, 2026
डिगडोल और मगरकोट के बीच तैयार टनल। – फोटो : एनएचएआई विस्तार जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के बड़े हिस्से पर भूस्खलन का जोखिम खत्म होने जा रहा है। रामबन-बनिहाल के बीच एनएचएआई ने ट्विन ट्यूब टनल का निर्माण पूरा कर लिया है। इन टनल पर 15 दिसंबर से यातायात शुरू होने की उम्मीद है।
