शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:सोलन में तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा; देखें वीडियो – Solan Hospital Road Elderly Hit By Car Cctv
शिमला

हिमाचल:सोलन में तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा; देखें वीडियो – Solan Hospital Road Elderly Hit By Car Cctv

November 20, 2026


solan hospital road elderly hit by car cctv

तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग को रौंदा
नेटवर्क

विस्तार

शहर के अस्पताल रोड पर एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग कई फीट तक घिसटते चले गए। हादसे की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसे के बाद वाहन चालक ने घायल बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बुजुर्ग का उपचार चल रहा है। गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद होने के बाद हादसे को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। सोलन शहर में लगातार हो रहे सड़क हादसे लोगों के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से शहर की सड़कों पर गति नियंत्रित रखने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X