गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल विधानसभा शीत सत्र:13 विधेयक सदन में पेश, मुख्यमंत्री के आग्रह पर सहमत हुआ विपक्ष – Himachal Assembly Winter Session: 13 Bills Tabled In The House; Opposition Agrees Following Chief Minister’s R
कांगड़ा

हिमाचल विधानसभा शीत सत्र:13 विधेयक सदन में पेश, मुख्यमंत्री के आग्रह पर सहमत हुआ विपक्ष – Himachal Assembly Winter Session: 13 Bills Tabled In The House; Opposition Agrees Following Chief Minister’s R

November 19, 2026


Himachal Assembly Winter Session: 13 bills tabled in the House; Opposition agrees following Chief Minister's r

विधानसभा सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
– फोटो : आईपीआर विभाग

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में 13 महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने के लिए विपक्ष से सहमति मांगी। हां-ना के बीच विपक्ष सहमत हुआ तो सभी 13 विधेयक सदन में पेश कर लिए गए। इसके बाद भ्रष्टाचार के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव की चर्चा आगे बढ़ी। अन्य काम रोककर इस चर्चा को करवाते हुए चौथा दिन हो गया है। प्रश्नकाल चौथे दिन भी नहीं हुआ। सदन में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि विधेयकों को पेश करना जरूरी है, ताकि विपक्ष के सदस्यों को भी इन्हें पढ़ने और समझने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। उन्होंने कहा कि विधेयक पेश करने के बाद नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा जारी रखी जा सकती है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो सत्र की बैठकें दो दिन और बढ़ानी पड़ सकती हैं। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X