शिमला जिले के रामपुर बुशहर में रामपुर-गौरा-मशनु सड़क मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। पशाड़ा कैंची के समीप सुबह करीब तीन बजे एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। प्रारंभिक सूचना के अनुसार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर एचपी-92-0132 बताया गया है।
पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग, राजस्व विभाग और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव दलों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।
मृतकों और घायलों की पहचान जुटाई जा रही
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतकों और घायलों की पहचान सहित दुर्घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।