यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और एक वित्तीय केंद्र को निशाना बनाया है। संगठन के मुताबिक, रविवार को दो बैलिस्टिक मिसाइलों से ये हमले किए गए। हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने टेलीग्राम पर बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि दोनों ठिकानों पर हमला सफल रहा और उनके लक्ष्य हासिल हो गए। हालांकि, सऊदी अरब की ओर से इस दावे पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
खबर अपडेट की जा रही है….