रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हेल्थ टिप्स:ऑफिस में बैठे-बैठे शरीर को एक्टिव रखने के ये तरीके जरूर जान लें, दूर होगा बीमारियों का खतरा – How To Improve Your Health While Working In An Office Ways To Stay Healthy
फिटनेस

हेल्थ टिप्स:ऑफिस में बैठे-बैठे शरीर को एक्टिव रखने के ये तरीके जरूर जान लें, दूर होगा बीमारियों का खतरा – How To Improve Your Health While Working In An Office Ways To Stay Healthy

November 21, 2026


ऑफिस में घंटों बैठकर काम करना आजकल लोगों की दिनचर्या बन चुकी है। कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम करने के कारण अक्सर हम सभी घंटों एक ही जगह पर बैठे रहते हैं और अपनी सीट से नहीं उठते। इसका असर धीरे-धीरे शरीर की मांसपेशियों, कमर, गर्दन, आंखों और मेटाबॉलिक हेल्थ पर पड़ सकता है।

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि लंबे समय तक बैठे रहने के कारण शारीरिक गतिविधियां कम होती है, जिसके कारण मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ जाता है। यही कारण है कि अक्सर लोगों को ऑफिस में काम करते समय कमर दर्द, गर्दन में अकड़न, आंखों में थकान और पैरों में भारीपन जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं।

अब सवाल ये है कि क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे ऑफिस में काम करते-करते भी सेहत का ध्यान रखा जा सकता है?

How to Improve Your Health While Working in an Office Ways to Stay Healthy

हेल्थ की समस्याएं
– फोटो : Freepik.com

सेहत का कैसे रखें ध्यान?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचे रहने के लिए आपको ऑफिस का काम छोड़ने की जरूरत नहीं है। काम के बीच छोटी-छोटी गतिविधियां, बैठने का सही तरीका और कुछ आसान बदलाव आपकी सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

  • ऑफिस में काम करने वाले लोगों को अपने खान-पान और धूम्रपान जैसी आदतों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। डाइट में गड़बड़ी और सिगरेट की आदत आपके लिए जोखिमों को और भी बढ़ाने वाली हो सकती है।
How to Improve Your Health While Working in an Office Ways to Stay Healthy

ऑफिस में किन बातों का ध्यान रखें
– फोटो : Adobe

ऑफिस में किन बातों का ध्यान रखें?

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ऑफिस में काम करते हुए कुछ बातों पर गंभीरता से ध्यान देते रहना चाहिए।

  • लगातार बैठे रहने के बजाय कुछ मिनट खड़े हों, थोड़ा चलें या स्ट्रेचिंग करें। इससे लंबे समय तक बैठे रहने का समय टूटता है और शरीर सक्रिय रहता है।
  • कमर को सहारा देकर बैठें। स्क्रीन आंखों के स्तर के आसपास रखें और पैरों को जमीन पर टिकाएं। इससे गर्दन और पीठ पर पड़ने वाला अतिरिक्त दबाव कम हो सकता है।
  • कंप्यूटर पर लगातार काम करने से आंखों में सूखापन और थकान हो सकती है। इसके लिए 20-20-20 नियम अपनाएं: हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए लगभग 20 फीट दूर किसी चीज को देखें।
  • नियमित रूप से पानी पीते रहें। पानी की पर्याप्त मात्रा शरीर के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी है। जरूरत से कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है।
  • खाने के बाद 5-10 मिनट हल्की वॉक करें। इससे शारीरिक गतिविधि बढ़ती है और लंबे समय तक बैठे रहने की आदत कम होती है। संभव हो तो लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
How to Improve Your Health While Working in an Office Ways to Stay Healthy

नियमित योग व्यायाम जरूरी
– फोटो : Adobe stock

इन बातों का भी रखें ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ऑफिस में काम करने वाले लोगों को रोजाना अपनी दिनचर्या में शारीरिक गतिविधियों को जरूर शामिल करना चाहिए। सभी वयस्कों को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मध्यम तीव्रता वाली एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। सुबह या शाम के समय वॉक की आदत भी आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। ऑफिस में छोटे बदलाव भी लंबे समय में सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

————–

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X