शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हैरानी:दर्द से तड़पती थी बुजुर्ग महिला, डॉक्टरों ने जांच की तो चौंके; नाक में मिले जिंदा कीड़े – Damoh Hospital Doctors Remove 60 Fly Larvae From Elderly Womans Nose
दमोह

हैरानी:दर्द से तड़पती थी बुजुर्ग महिला, डॉक्टरों ने जांच की तो चौंके; नाक में मिले जिंदा कीड़े – Damoh Hospital Doctors Remove 60 Fly Larvae From Elderly Womans Nose

November 1, 2026


damoh hospital doctors remove 60 fly larvae from elderly womans nose

दमोह जिला अस्पताल

विस्तार

दमोह जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने एंडोस्कोपिक तकनीक का उपयोग करके एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की नाक से मक्खी के 60 लार्वा निकाले हैं। महिला नाक से लगातार खून बहने और तेज दर्द से पीड़ित थीं। जब वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंचीं तो नाक-कान-गला विशेषज्ञ डॉ. विशाल शुक्ला ने उनकी एंडोस्कोपिक जांच की। जांच के दौरान महिला की नाक के भीतर बड़ी संख्या में जीवित लार्वा चलते हुए दिखाई दिए। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने उन्हें तत्काल ऑपरेशन थिएटर में भर्ती कराया।

एंडोस्कोपिक विधि से दो बार में निकाले लार्वा

ऑपरेशन थिएटर में एंडोस्कोपिक तकनीक की मदद से महिला का उपचार शुरू किया गया। पहली बार में डॉक्टरों ने नाक के अंदर से करीब 45 लार्वा बाहर निकाले। इसके बाद दूसरी प्रक्रिया चलाकर लगभग 10 से 15 लार्वा और निकाले गए। इस तरह दो चरणों में चली इस प्रक्रिया से कुल 60 लार्वा बाहर निकाले जा सके। सफल उपचार के बाद बुजुर्ग महिला की हालत में सुधार आया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी।

ये भी पढ़ें- प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल आज से कागज-रहित, सेहत का रिकॉर्ड अब डिजिटल

मक्खी के अंडों से नाक में बने लार्वा

नाक-कान-गला विशेषज्ञ डॉ. विशाल शुक्ला ने बताया कि मक्खी ने महिला की नाक में अंडे दिए थे, जिनसे ये लार्वा विकसित हो गए थे। यदि सही समय पर जांच और इलाज नहीं मिलता तो महिला की स्थिति अत्यंत गंभीर हो सकती थी। उन्होंने कहा कि सितंबर से दिसंबर के महीनों के बीच इस प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने की आशंका अधिक बनी रहती है। ऐसे मौसम में बुजुर्गों की देखरेख का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।

बुजुर्गों के बचाव और सावधानी के उपाय

डॉक्टर ने सलाह दी है कि बुजुर्गों को मच्छरदानी में सुलाना चाहिए और उनकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि किसी बुजुर्ग की नाक से दुर्गंध आए, खून निकले या कोई अन्य असामान्य लक्षण दिखाई दें तो परिजनों को तत्काल डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X