शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
1 नवंबर से बदल जाएंगे ये जरूरी नियम, आम आदमी की जेब और रसोई पर पड़ेगा सीधा असर – Big Rule Changes From 1st November: Lpg Prices To Mobile Calling Rules, Check All Details Here
यूटिलिटी

1 नवंबर से बदल जाएंगे ये जरूरी नियम, आम आदमी की जेब और रसोई पर पड़ेगा सीधा असर – Big Rule Changes From 1st November: Lpg Prices To Mobile Calling Rules, Check All Details Here

October 31, 2026


New Rules From 1st November: अक्तूबर का महीना खत्म होने के साथ ही देश में हर महीने की तरह पहली तारीख से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब, रसोई और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है। हर महीने की शुरुआत में कुछ खास वित्तीय और सरकारी नियमों में फेरबदल होता है, जो हर घर को प्रभावित करते हैं।

इस बार भी एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों से लेकर टैक्स, पेंशन और बैंकिंग से जुड़े कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस बार कौन-कौन से नए बदलाव आपकी जिंदगी पर असर डालने वाले हैं।

Big Rule Changes From 1st November: LPG Prices to Mobile Calling Rules, Check All Details Here

क्या एलपीजी के बदलेंगे दाम?
– फोटो : Adobe Stock

क्या एलपीजी के बदलेंगे दाम?

  • हर महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी एलपीजी सिलेंडर और विमान ईंधन यानी एटीएफ की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
  • देश की बड़ी सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में इनकी नई दरें तय करती हैं।
  • गैस के इन नए दामों का सीधा असर हर घर की रसोई के बजट पर पड़ता है, इसलिए हर किसी की नजरें इस पर टिकी रहती हैं।
Big Rule Changes From 1st November: LPG Prices to Mobile Calling Rules, Check All Details Here

जिएसटी नियमों में भी होगा बदलाव?
– फोटो : AdobeStock

जिएसटी नियमों में भी होगा बदलाव?

  • 1 नवंबर 2026 से जीएसटी नियमों में हो रहे बदलावों का मुख्य उद्देश्य टैक्स प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाना है।
  • अब टैक्स वापसी की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी, जिससे व्यापारियों का पैसा सरकारी कागजी कार्रवाई में नहीं फंसेगा और समय पर वापस मिलेगा।
  • इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ अब तभी मिलेगा जब बेचने वाले ने सरकार को सही समय पर टैक्स चुकाया हो। इससे फर्जी बिलों पर लगाम लगेगी।
  • सामान बेचने के बाद मिलने वाली छूट पर टैक्स का हिसाब आसान किया गया है ताकि कंपनियों और सरकार के बीच कोई विवाद न हो।
  • ये बदलाव ईमानदार कारोबारियों का काम आसान करने और टैक्स चोरी रोकने के लिए हैं।
Big Rule Changes From 1st November: LPG Prices to Mobile Calling Rules, Check All Details Here

पेंशनर्स को हर साल देना होगा प्रमाणपत्र
– फोटो : Adobe Stock

पेंशन धारकों को हर साल देना होगा प्रमाणपत्र

  • देश के सभी सरकारी पेंशनभोगियों के लिए अपना वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की विशेष प्रक्रिया एक नवंबर से शुरू हो जाएगी।
  • सभी बुजुर्ग और पेंशनधारकों के लिए इस जरूरी प्रमाण पत्र को तय समय सीमा के भीतर यानी नवंबर महीने में ही जमा करना अनिवार्य होगा।
  • ऐसा न करने पर पेंशन मिलने में रुकावट आ सकती है, इसलिए समय रहते यह प्रक्रिया पूरी कर लें।
Big Rule Changes From 1st November: LPG Prices to Mobile Calling Rules, Check All Details Here

अब बिना ट्रू कॉलर एप के भी मोबाइल में नाम दिखेगा?
– फोटो : Adobe Stock

अब बिना ट्रू कॉलर एप के भी मोबाइल में नाम दिखेगा

  • भारत के दूरसंचार विभाग के नए आदेश के तहत अब मोबाइल पर कॉल आने पर स्क्रीन पर कॉलर का असली नाम दिखाने की आधुनिक तकनीक लागू होने जा रही है।
  • इस नई व्यवस्था के शुरू हो जाने से देश में लगातार बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड और फर्जी कॉल्स पर काफी हद तक लगाम लगेगी।
  • अब लोग आसानी से यह पहचान सकेंगे कि फोन करने वाला असली व्यक्ति कौन है।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X