शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
100 बस के बराबर! बेहद खास है हिंद महासागर में मिला दुनिया का सबसे लंबा कोरल
नॉलेज

100 बस के बराबर! बेहद खास है हिंद महासागर में मिला दुनिया का सबसे लंबा कोरल

November 12, 2026


होमताजा खबरनॉलेज

100 बस के बराबर! बेहद खास है हिंद महासागर में मिला दुनिया का सबसे लंबा कोरल

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

हिंद महासागर में वैज्ञानिकों को ऐसा कोरल मिला है जो तकरीबन डेढ़ किलोमीटर इलाके में फैला है. इसे अब तक का सबसे बड़ा कोरल बताया जा रहा है जो समुद्र के कई रहस्यों को उजागर कर सकता है.

100 बस के बराबर! बेहद खास है हिंद महासागर में मिला दुनिया का सबसे लंबा कोरलZoom

वैज्ञानिकों को समुद्र में मिला कोरल (वीडियो ग्रैब)

हिंद महासागर में शोधकर्ताओं को एक ऐसा कोरल मिला है जो 100 बस के बराबर है. इसे दुनिया की सबसे बड़ी कोरल कॉलोनियों में से एक माना जा रहा है. वैज्ञानिकों के मुताबिक यह सैकड़ों या हजारों साल पुराना भी हो सकता है. हालांकि इसी सही उम्र कितनी है यह जानने के लिए रिसर्च की जा रही है. वैज्ञानिक अब ये पता लगाने की कोशिश करेंगे कि ये एक ही जीव है या फिर अलग-अलग जीवों से मिलकर बना है.

कोरल को समुद्री जीवन का आधार माना जाता है.इसे मूंगा भी कहते हैं. यह उन जीवों से मिलकर बनता है जो बिना रीढ़ की हड्डी वाले होते हैं. देखने में ये रंग बिरंगे पौधों या पत्थरों जैसे दिखते हैं, मगर असल में ये जिंदा होते हैं. रिसर्चरों ने जो ताजा कोरल खोजा है वह ऑस्ट्रेलिया के पास कोकोस आइलैंड्स के एटोल की बाहरी ढलान पर पाया गया है जो गुलाबी रंग का है. इसके पचीसेरिस नाम के समूह से जुड़ा माना जा रहा है.समुद्री जीव वैज्ञानिक जेपी हॉब्स के हवाले से साइंस अलर्ट ने दावा किया है कि उन्होंने अपने करियर में इससे बड़ा कोरल नहीं देखा.

कोकोस आइलैंड्स में डाइविंग कराने वाले डाइटर गेरहार्ड के मुताबिक उन्होंने 30 साल पहले ही ये विशाल कोरल देखा था, लेकिन तब उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह कितना फैला हुआ है. अब स्कूबा डाइवर जेपी हॉब्स को इसका पूरा सर्वे किया है और इसकी लंबाई मापने के अलावा इसका नक्शा तैयार करने का काम शुरू कर दिया है. हॉब्स ने बताया कि उन्होंने पहली डाइव उसी जगह से शुरू की, जहां डाइटर ने यह कोरल देखा था उन्होंने 12 अलग अलग डाइव के बाद इसका पूरा नक्शा तैयार कर पाया है.

इस कोरल को समझने के लिए वैज्ञानिकों ने 50 अलग अलग जगहों से सैंपल लिए हैं. इनकी मदद से यह पता लगाने की कोशिश होगी कि यह किस प्रजाति का है और इसकी उम्र कितनी हो सकती है.वैज्ञानिकों के सामने सबसे बड़ा सवाल इसकी पहचान को लेकर है. उन्हें यह पता लगाना है कि यह पहले से पहचानी गई पचीसेरिस प्रजाति का कोरल है या फिर कोई ऐसी नई प्रजाति. इसके अलावा एक और अहम सवाल है. क्या 1.5 किलोमीटर में फैला यह पूरा कोरल एक ही जीव है या फिर कई अलग-अलग कोरल कॉलोनियां आपस में जुड़कर इतनी बड़ी हुई हैं.

वैज्ञानिक इसके DNA में समय के साथ हुए छोटे-छोटे बदलावों यानी म्यूटेशन का अध्ययन करेंगे. अगर यह एक ही जीव है, तो उसके अलग-अलग हिस्सों के DNA की तुलना करके इन बदलावों का पता लगाया जा सकता है. इसके आधार पर वैज्ञानिक एक तरीका अपनाते हैं, जिसे मॉलिक्यूलर क्लॉक कहते हैं. इसमें DNA में हुए बदलावों की मदद से किसी जीव के विकास और उसकी उम्र का अनुमान लगाया जाता है. इसी से पता चलता है कि आखिर यह कोरल कितने समय पहले समुद्र में विकसित होना शुरू हुआ था.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X