शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
29 KM माइलेज, सनरूफ और ADAS! इस हाइब्रिड SUV को खरीदने का गोल्डन चांस; ₹2.10 लाख का डिस्काउंट दे रही कंपनी
ऑटो

29 KM माइलेज, सनरूफ और ADAS! इस हाइब्रिड SUV को खरीदने का गोल्डन चांस; ₹2.10 लाख का डिस्काउंट दे रही कंपनी

November 11, 2026


Renault की फ्लैगशिप कार Duster ने इंडियन मार्केट में लंबे समय के बाद वापसी की है. ये SUV इंडियन मार्केट में Hyundai Creta जैसे कंपटीटर्स से मुकाबला करती है. लॉन्च के बाद मांग अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही, इसलिए कंपनी बिक्री बढ़ाने के लिए नवंबर 2026 में आकर्षक ऑफर दे रही है. ग्राहक एक्स-शोरूम कीमत पर 2.1 लाख रुपये तक का लाभ ले सकते हैं.

इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं. साथ ही कम ब्याज दर पर लोन की सुविधा भी उपलब्ध है. ये ऑफर 30 नवंबर तक वैध है और शहर, डीलर के साथ उपलब्ध स्टॉक पर निर्भर करता है. डस्टर अब मॉडर्न डिजाइन, पावरफुल इंजन और अच्छे सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है. खरीदारों के लिए ये मौका फायदेमंद साबित हो सकता है.

डिस्काउंट डिटेल

नवंबर में डस्टर पर अधिकतम 2.1 लाख रुपये तक का बेनिफिट मिल रहा है. टॉप वेरिएंट्स Techno+ और Iconic पर 50,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट या 4.99 प्रतिशत ब्याज दर वाला लोन उपलब्ध है. एक्सचेंज बोनस 1.5 लाख रुपये तक और स्क्रैपेज बोनस 25,000 रुपये तक है. लॉयल्टी बोनस 10,000 रुपये तक मिलता है. लोअर वेरिएंट्स पर भी अच्छे फायदे दिए जा रहे हैं.

डिजाइन और डायमेंशन

नई डस्टर का डिजाइन बोल्ड और रग्ड है. LED हेडलैम्प, सिग्नेचर ग्रिल, स्किड प्लेट्स और 18 इंच अलॉय व्हील्स इसे आकर्षक बनाते हैं. ग्राउंड क्लियरेंस 212 मिमी है, जो खराब सड़कों के लिए उपयुक्त है. लंबाई करीब 4346 मिमी, व्हीलबेस 2657 मिमी और बूट स्पेस 518 लीटर है.

कम्फर्ट और सेफ्टी

इंटीरियर स्पेसियस और प्रीमियम फील वाला है. 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम Google बिल्ट-इन के साथ आता है. पैनोरामिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स, ESP, TPMS और लेवल-2 ADAS (17 फीचर्स सहित) मिलता हैं. इसने Bharat NCAP में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है.

इंजन और परफॉरमेंस

इंजन विकल्पों में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (100 PS, 166 Nm, 6-स्पीड मैनुअल) और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल (163 PS, 280 Nm, मैनुअल या DCT) उपलब्ध हैं. इसे स्ट्रांग हाइब्रिड E-Tech के साथ भी खरीदा जा सकता है. माइलेज 1.0 लीटर पर करीब 19.41 किमी/लीटर, 1.3 लीटर पर 17.75-18.45 किमी/लीटर और हाइब्रिड पर 29 किमी/लीटर (ARAI) है.

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X