शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
38 साल के हुए विराट कोहली:बर्थडे पर क्रिकेट जगत ने बरसाया प्यार; कार्तिक-रैना से लेकर धवन-शमी ने लुटाया प्यार – Virat Kohli Turns 38: Dinesh Karthik, Suresh Raina And Shikhar Dhawan Lead Birthday Wishes
क्रिकेट

38 साल के हुए विराट कोहली:बर्थडे पर क्रिकेट जगत ने बरसाया प्यार; कार्तिक-रैना से लेकर धवन-शमी ने लुटाया प्यार – Virat Kohli Turns 38: Dinesh Karthik, Suresh Raina And Shikhar Dhawan Lead Birthday Wishes

November 5, 2026


Virat Kohli Turns 38: Dinesh Karthik, Suresh Raina and Shikhar Dhawan Lead Birthday Wishes

कोहली और अनुष्का

विस्तार

भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली गुरुवार को 38 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर क्रिकेट जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी। पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कोहली की फिटनेस की तारीफ करते हुए कहा कि 38 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस देखने लायक है। वहीं, सुरेश रैना, शिखर धवन, मोहम्मद शमी और मनोज तिवारी ने भी अपने खास अंदाज में इस दिग्गज बल्लेबाज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कोहली ने अपने जन्मदिन से ठीक पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार पारी खेली थी। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में उन्होंने 51 गेंदों पर 74 रन बनाए और भारत की लक्ष्य का पीछा करने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के 19वें साल में प्रवेश किया। उनका यह सफर रिकॉर्ड, उपलब्धियों, उतार-चढ़ाव और यादगार पारियों से भरा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X