शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
51वीं पंचकोसी यात्रा:नर्मदा की 3600 किलोमीटर परिक्रमा शुरू, पांच दशक से कायम है भक्ति-तपस्या की परंपरा – 51st Panchkosi Yatra Begins Devotees Cover 75 Km In 5 Days
खंडवा

51वीं पंचकोसी यात्रा:नर्मदा की 3600 किलोमीटर परिक्रमा शुरू, पांच दशक से कायम है भक्ति-तपस्या की परंपरा – 51st Panchkosi Yatra Begins Devotees Cover 75 Km In 5 Days

November 20, 2026


51st Panchkosi Yatra begins devotees cover 75 km in 5 days

51वीं पंचकोसी यात्रा शुरू

विस्तार

ओंकारेश्वर। ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर की नगरी में मां नर्मदा की भक्ति, श्रद्धा और साधना की पांच दशक पुरानी परंपरा एक बार फिर अपने विराट स्वरूप में नजर आ रही है। नर्मदा अंचल की प्रसिद्ध 51वीं ओंकार-मांधाता पंचकोसी पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। यात्रा में शामिल होने के लिए 20 हजार से अधिक श्रद्धालु एक दिन पहले ही ओंकारेश्वर से रवाना हो चुके हैं। वहीं, मां नर्मदा की बड़ी परिक्रमा भी शुरू हो गई है।

20 नवंबर से विधिवत शुरू होने वाली पंचकोसी यात्रा में इस वर्ष एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। पांच दिनों में करीब 75 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर श्रद्धालु 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ओंकारेश्वर लौटेंगे। यहां ओंकार पर्वत की परिक्रमा और भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर के दर्शन के साथ यात्रा का समापन होगा।

पांच श्रद्धालुओं से शुरू हुई थी यात्रा

ओंकारेश्वर की पंचकोसी यात्रा का इतिहास वर्ष 1975 से जुड़ा है। सनावद निवासी प्रोफेसर डॉ. रविंद्र भारती चौरे ने अपने चार मित्रों के साथ मां नर्मदा के प्रति श्रद्धा और धार्मिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मात्र पांच लोगों के साथ इस पदयात्रा की शुरुआत की थी। समय के साथ इसमें श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई और आज यह नर्मदा अंचल के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल हो गई है। पंचकोसी यात्राओं के जनक स्वर्गीय डॉ. चौरे 26 सितंबर 2008 को आधारेश्वर-पूर्णेश्वर पंचकोसी यात्रा के दौरान पुनासा स्थित पूर्णेश्वर महादेव मंदिर में ब्रह्मलीन हो गए थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में नर्मदा नदी के विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों पर 26 पंचकोसी यात्राओं की शुरुआत और सर्वेक्षण का कार्य किया था। उनकी शुरू की गई यह परंपरा आज भी हजारों श्रद्धालुओं को मां नर्मदा की भक्ति के मार्ग पर प्रेरित कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X