बलरामपुर:बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता को ट्रक ने रौंदा, मौत, घर में गूंजने वाली थीं शहनाइयां – Balrampur: Father Returning After Distributing Wedding Invitations For His Daughter Is Run Over By A Truck

November 2, 2026

घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। पिता के मन में बेटी को दुल्हन के रूप में देखने और उसके हाथ पीले करने के अरमान थे। इसी खुशी को रिश्तेदारों और परिचितों के साथ बांटने के लिए 55 वर्षीय मुस्ताक इन दिनों शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने में जुटे थे। उन्हें क्या पता था कि बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौटते समय रास्ते में हुआ एक हादसा उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। जिस घर में कुछ दिनों बाद शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां अब मातम पसरा है।
जानकारी के अनुसार, गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के धौरहरा गोलीजोत निवासी मुस्ताक रविवार दोपहर करीब तीन बजे गोवर्धनपुर बाजार से बेटी की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुरैना बुलंद के दुखहरण चौराहे के पास पीछे से आए अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मुस्ताक बुरी तरह जख्मी हो गए। दुर्घटना में उनके दोनों पैर शरीर से अलग हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें बेहतर उपचार की उम्मीद में सिद्धार्थनगर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते मुस्ताक जिंदगी की जंग हार गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मुस्ताक की मौत की खबर मिलते ही परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस पिता के कंधों पर बेटी की शादी की जिम्मेदारी थी, वही पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। जिन हाथों से वह बेटी की शादी का निमंत्रण बांट रहे थे, उन्हीं हाथों से सजाए गए अरमान अधूरे रह गए। घर में शादी की तैयारियों के बीच अब परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लिए यह हादसा केवल एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि खुशियों के बीच आई ऐसी त्रासदी है, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।
इस संबंध में सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। हादसे के बाद फरार ट्रक चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
November 13, 2026
बलरामपुर। पदोन्नति, ग्रेड पे में बढ़ोतरी और नए पदों का सृजन करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिले के फार्मासिस्टों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को फार्मासिस्टों ने कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दिया। जिले भर से पहुंचे फार्मासिस्ट सुबह ही पंडाल लगाकर धरने पर बैठ गए। देर शाम तक […]
November 13, 2026
फोटो-18-बलरामपुर के जरवा में सांस्कृतिक मैत्री का संदेश लेकर पहुंचे नेपाली नागरिक।-संवाद जरवा। भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी के रिश्तों के साथ ही सांस्कृतिक मैत्री की परंपरा की झलक भी सीमा पर देखने को मिली। दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के त्योहारों के समापन के बाद नेपाल के स्थानीय महिला और युवकों ने मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। […]
November 13, 2026
बलरामपुर। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में लापरवाही और खराब प्रगति को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सख्त रुख अपनाया है। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान पांच ब्लॉकों की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, महाराजगंज तराई ब्लॉक में […]
