शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hapur News:सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिरा, चालक-परिचालक घायल – A Truck Loaded With Cement Went Out Of Control And Fell 15 Feet Down Onto A Service Road
हापुड़

Hapur News:सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिरा, चालक-परिचालक घायल – A Truck Loaded With Cement Went Out Of Control And Fell 15 Feet Down Onto A Service Road

November 2, 2026


A truck loaded with cement went out of control and fell 15 feet down onto a service road

 हापुड़ देहात हाइवे स्थित मंसूरपुर कट के पास सड़क पर पलटा पड़ा ट्रक। स्रोत: वीडियो ग्रैब
– फोटो : टूंडला सुभाष चौराहे पर पुलिस को जानकारी देता बस चालक व कंडक्टर संवाद

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एनएच-09 स्थित मंसूरपुर कट के पास रविवार की शाम तेज रफ्तार सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिर गया। इस दौरान ट्रक चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए और ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराकर क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन की मदद से सर्विस रोड से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

पुलिस के अनुसार थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिगनपुर निवासी चालक तनवीर परिचालक सलमान निवासी गांव अच्छेजा के साथ रविवार की शाम जिला बुलंदशहर के सिकंदराबाद से सीमेंट के कट्टे लादकर सहारनपुर जा रहे थे। थाना देहात क्षेत्र के एनएच-09 स्थित मंसूरपुर कट के पास उनका ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरा।

इस दौरान ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक तनवीर व परिचालक सलमान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होता देख हाईवे व सर्विस रोड पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गए और सर्विस रोड पर यातायात बाधित हो गया। जिन्होंने दुर्घटना की सूचना पर पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी पारस मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से तनवीर व सलमान को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही कि हादसे के समय सर्विस रोड पर कोई वाहन व राहगीर नहीं थे, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त को सर्विस रोड से हटवाकर किसी तरह यातायात सुचारू कराया।

सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर ट्रक स्वामी को सूचना दे दी थी। ट्रक स्वामी सूचना पर मौके पर पहुंचे और सीमेंट के कट्टों को दूसरे ट्रक में लादकर उन्हें सहारनपुर भिजवा दिया था। इसके बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को सीधा कराकर सर्विस रोड से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X