Almora News:उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की बैठक पांच को – Uttarakhand Ex-servicemen League Meeting On 5th
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की मासिक बैठक पांच नवंबर को सुबह 11 बजे से नगर के कचहरी बाजार स्थित लीग कार्यालय सभागार में आयोजित होगी। लीग के अध्यक्ष दिनेश चंद्र तिवारी ने बताया कि बैठक में पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने व संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान दीपावली के पावन अवसर पर लीग की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों पर भी चर्चा की जाएगी। अल्मोड़ा साइबर सेल के पुलिस अधिकारी पूर्व सैनिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण टिप्स और जानकारी देंगे।
