शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चित्रकूट

Chitrakoot News:खाद्य विभाग ने चार नमूने लिए – The Food Department Collected Four Samples

November 3, 2026


चित्रकूट। दिवाली पर्व पर विशेष अभियान के तहत सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चार नमूने जांच के लिए संग्रहित किए और मौके पर तीन किलो मिठाई नष्ट की।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने बताया कि कर्वी में खाद्य कारोबारी धर्मराज के यहां टीम को खोया मिला। पदुम नारायण के यहां से खोया का नमूना लिया।

शंकर बाजार स्थित जय माता दी स्वीट हाउस एंड पेस्ट्री से बेसन लड्डू का नमूना भरा। इसी दुकान पर दूषित जलेबी और मिठाई नष्ट कराई गई और खाद्य पदार्थ ढककर बेचने के निर्देश दिए गए।

पहाड़ी स्थित विजय स्वीट हाउस से पेड़ा का नमूना लिया। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X