Varanasi News:कोहरे ने रोक ली ट्रेनों की रफ्तार, आठ गाड़ियां हुईं लेट – Fog Slows Down Trains; Eight Services Delayed

November 3, 2026

वाराणसी। नवंबर के शुरुआत से ही कोहरा शुरू हो गया। पहले ही दिन दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेनें देरी से पहुंचीं। 04022 नई दिल्ली से सुपौल तक जाने वाली ट्रेन निर्धारित समय दोपहर 2.20 बजे से 2 घंटे की देरी से वाराणसी स्टेशन आई। 04096 आनंद विहार से पाटलिपुत्र त्योहार स्पेशल दोपहर 1 की जगह 4 घंटे 25 मिनट की देरी से वाराणसी पहुंची। नई दिल्ली से आने वाली 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सुबह 4.40 की जगह 25 मिनट की देरी से सुबह 5.05 बजे बनारस स्टेशन पर आई। नई दिल्ली से आने वाली ट्रेन नंबर 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस दोपहर 2.10 बजे से 50 मिनट की देरी से आई। नई दिल्ली से आने वाली 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस सुबह 6 बजे से 55 मिनट की देरी से आई। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 22177 महानगरी एक्सप्रेस रविवार सुबह 3.45 बजे से 30 मिनट की देरी से बनारस स्टेशन पर पहुंची। 15017 लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस रविवार दोपहर 1.25 बजे से 1 घंटे 15 मिनट की देरी से वाराणसी पहुंची। 11061 एलटीटी जयनगर एक्सप्रेस दोपहर 12.25 से 1 घंटे 20 मिनट विलंब होकर 1.45 बजे आई। ब्यूरो
November 13, 2026
वाराणसी में गंगा में गिर रहा सीवर विस्तार छठ पर जिस गंगा में खड़े होकर व्रती महिलाएं भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगी, उसी गंगा में रोजाना करीब 50 एमएलडी सीवर पहुंच रहा है। लोक आस्था के महापर्व से पहले घाटों की सफाई और तैयारियों के दावों के बीच लाल घाट और गोला घाट पर सीधे […]
November 13, 2026
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के शौचालय में बैठकर सफर करने को मजबूर यात्री। विस्तार छठ महापर्व पर घर पहुंचने की ऐसी मजबूरी कि ट्रेन में सीट तो दूर, खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही है। नतीजतन यात्रियों को बाथरूम में बैठकर सफर करना पड़ रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन से बिहार जाने वाली ट्रेनों में इन दिनों यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही […]
November 13, 2026
दीपावाली पर हुई आतिशबाजी का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। अस्थमा के मरीजों की समस्या बढ़ गई। बृहस्पतिवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में 35 से अधिक मरीज अस्थमा बीमारी के पहुंचे। मरीजों की उम्र 50 से 70 साल के बीच थी। जिला अस्पताल में रोजाना 800 की ओपीडी होती […]
