PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार था। 30 अक्तूबर 2026 को केंद्र सरकार ने इस किस्त को जारी कर दिया। इसके तहत 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के लिए 18,690 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई।
हालांकि, किस्त जारी होने के बावजूद कुछ किसानों के बैंक खातों में अभी तक 2000 रुपये नहीं पहुंचे हैं। अगर आपके खाते में भी 24वीं किस्त का पैसा नहीं आया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे इसकी वजह पता कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे और कहां पता कर सकते हैं कि आपकी किस्त क्यों अटकी है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं…
किन किसानों की अटकी है 24वीं किस्त?
नंबर 1
- पीएम किसान योजना की किस्त अटकने के पीछे कई कारण हो सकते हैं
- इसमें सबसे पहला कारण ई-केवाईसी अधूरी होना है
- सरकार ने इस योजना के सभी पंजीकृत किसानों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य की है
- जिन किसानों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनकी किस्त अटक सकती है
कैसे और कहां पता करें किस्त अटकने का कारण?
- अगर आपके खाते में अब तक 24वीं किस्त नहीं आई है, तो आप पीएम किसान योजना की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं
- यहां कॉल कर आप जान सकते हैं कि आपकी किस्त क्यों अटकी है
- इसके लिए आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं
क्या नहीं मिलती अटकी हुई किस्त?
- नहीं ऐसा नहीं है, अगर आपकी किस्त किसी काम को न करवाने के कारण अटकी है
- ऐसे में आप उस काम को जल्द से जल्द पूरा करवा लेते हैं
- तो फिर सरकार अगली किस्त के साथ आपको अटकी हुई भी किस्त भी भेज सकती है