शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:मुंगेर में माइक्रोफाइनेंस कर्मी ने की आत्महत्या, किराये के मकान में फंदे से लटका मिला शव – Microfinance Employee Dies By Suicide In Tarapur’s Devgaon, Police Investigating
मुंगेर

बिहार:मुंगेर में माइक्रोफाइनेंस कर्मी ने की आत्महत्या, किराये के मकान में फंदे से लटका मिला शव – Microfinance Employee Dies By Suicide In Tarapur’s Devgaon, Police Investigating

November 3, 2026


Microfinance Employee Dies by Suicide in Tarapur's Devgaon, Police Investigating

पुलिस मामले की जांच में जुटी

विस्तार

मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीहमा पंचायत के देवगांव में रविवार देर शाम एलएंडटी माइक्रोफाइनेंस कंपनी के एक कर्मी ने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अजय कुमार, पिता कैलाश यादव, निवासी मोरकाही दुर्गापुर, जिला खगड़िया के रूप में हुई है। वह तारापुर में एलएंडटी माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे और देवगांव में रामोतार राजहंस के मकान में किराये पर रहते थे।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मकान मालिक रामोतार राजहंस ने डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस मृतक के परिजनों के खगड़िया से पहुंचने का इंतजार कर रही है, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।

पढ़ें:  किरेन रिजिजू पर तेजस्वी का पलटवार, कहा- चोरी पकड़ी गई, इसलिए परेशान हैं

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं

अजय कुमार ने आत्महत्या क्यों की, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आया है। घटना से मृतक के परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस परिजनों के बयान और अन्य पहलुओं के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाएगी। तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को सूचना दे दी गई है। टीम के पहुंचने के बाद घटनास्थल की जांच की जाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X