शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सुल्तानपुर

Sultanpur News:हाईवे पर टूरिस्ट बस से टकराया डंपर, खलासी की मौत, पांच यात्री घायल – Dumper Truck Collides With Tourist Bus On Highway; Cleaner Killed, Five Passengers Injured

November 3, 2026


भदैंया। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर नेकराही गांव के पास स्थित एक ढाबे के सामने रविवार रात टूरिस्ट बस में पीछे से एक डंपर टकरा गया। इस दौरान नीचे खड़े डंपर के खलासी अमेठी जिले के फुरसतगंज निवासी सूफियान (28) की मौत हो गई। दुर्घटना में टूरिस्ट बस पर सवार पांच यात्री जख्मी हो गए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां से दो यात्रियों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों के मुताबिक दुर्घटना रविवार देर रात करीब एक बजे हुई। ढाबा के सामने एक टूरिस्ट बस मुड़ रही थी। इसी बीच पीछे से जा रहा डंपर उससे टकरा गया। दुर्घटना में डंपर के नीचे खड़े खलासी सूफियान की मौत हो गई। वहीं, बस में सवार पश्चिम बंगाल के माल्दा निवासी तपन कर्माकर (62), सोपन मंडल, रघुनाथपुर, बिहट्ठा निवासी सुपर्णा मंडल (49), स्वप्न मंडल (55), कृष्णचंद्रपुर, बिहट्ठा निवासी सुबीर कुमार मंडल (52) व बिहार के बड़ी संगत, जहानाबाद निवासी रूबी कुमारी (44) घायल हो गए।

कोतवाली देहात पुलिस व ग्रामीणों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने रूबी कुमारी और तपन को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि दुर्घटना के बाद वाहनों को सड़क किनारे करवा दिया गया,जिससे यातायात बाधित नहीं हुआ।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X