शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नागालैंड की लड़की पर चढ़ा छठी मैया का रंग, भोजपुरी में गाया ‘करे माई कठिन बरतिया’ गाना, सुन भावुक हुए बिहारी!
वायरल

नागालैंड की लड़की पर चढ़ा छठी मैया का रंग, भोजपुरी में गाया ‘करे माई कठिन बरतिया’ गाना, सुन भावुक हुए बिहारी!

November 13, 2026


Last Updated:

नागालैंड की लड़की ने भोजपुरी के मशहूर छठ गीत ‘करे माई कठिन बरतिया’ को अपनी सुरीली आवाज में गाया है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे खासकर बिहार के लोग खूब पसंद कर रहे हैं. 33 से ज्यादा भाषाओं में गाने वाली लिची की गायकी ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है.

नागालैंड की लड़की पर चढ़ा छठी मैया का रंग, भोजपुरी में गाया 'करे माई कठिन...Zoom

नागालैंड की लड़की ने भोजपुरी में गाया छठ गीत(फोटो: Instagram-@missy_chilii)

छठ महापर्व आते ही चारों तरफ भक्तिमय माहौल नजर आने लगता है. कहीं घाटों पर तैयारियां शुरू हो जाती हैं, तो कहीं घरों में छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजने लगते हैं. इस पर्व की खासियत यह है कि इसकी आस्था किसी एक राज्य या क्षेत्र तक सीमित नहीं है. देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों में रहने वाले भारतीय भी पूरे उत्साह से छठ मनाते हैं. लेकिन इस बार छठ के रंग में रंगी एक ऐसी गायिका का वीडियो चर्चा में है, जो बिहार या उत्तर प्रदेश से नहीं, बल्कि नॉर्थ-ईस्ट के नागालैंड से ताल्लुक रखती हैं. नागालैंड की रहने वाली युवा गायिका लिची ने मशहूर छठ गीत ‘करे माई कठिन बरतिया’ को अपनी आवाज में गाया है. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. गीत के बोलों का सही उच्चारण और उनकी सुरीली आवाज सुनकर लोग काफी प्रभावित हैं. खासकर बिहार के यूजर्स उनकी गायकी की खूब तारीफ कर रहे हैं. लोगों के लिए यह देखना भी खास है कि नागालैंड में पली-बढ़ी एक लड़की इतनी श्रद्धा के साथ छठ के पारंपरिक गीत गा रही है.

33 से ज्यादा भाषाओं में गा चुकी हैं लिची, इंस्टाग्राम पर हैं लाखों फॉलोअर्स
इंस्टाग्राम पर @missy_chilii नाम से मौजूद लिची की पहचान सिर्फ एक गायिका के तौर पर नहीं है. वह लॉ की पढ़ाई भी कर रही हैं और सॉन्ग राइटर भी हैं. उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, उन्हें 2.8 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. उनकी सबसे खास बात यह है कि वह अलग-अलग भाषाओं में गाने गाकर भारत की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता को सामने लाने की कोशिश करती हैं. लिची अब तक 33 से ज्यादा भाषाओं में गाने गा चुकी हैं। अलग-अलग क्षेत्रों की भाषाओं और संगीत को समझकर उन्हें अपनी आवाज में पेश करना उनकी गायकी को खास बनाता है. उनके गानों में देश के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है. यही वजह है कि उनकी आवाज सिर्फ उनके अपने क्षेत्र तक सीमित नहीं रही, बल्कि दूसरे राज्यों के लोग भी उन्हें पसंद करते हैं.

View this post on Instagram

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X