शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jaunpur News:अशोक वाटिका और लंका दहन प्रसंग का हुआ मंचन – Staging Of Ashok Vatika And The Incident Of Lanka’s Burning
जौनपुर

Jaunpur News:अशोक वाटिका और लंका दहन प्रसंग का हुआ मंचन – Staging Of Ashok Vatika And The Incident Of Lanka’s Burning

November 3, 2026


Staging of Ashok Vatika and the incident of Lanka's burning

सलखापुर रामलीला में नाव पर चढ़ाने से पूर्व प्रभु श्रीराम का चरण पखारता केवट
– फोटो : 1

बरईपार। मोहरियांव ग्राम पंचायत में आदर्श रामलीला धर्म मंडल समिति की ओर से आयोजित पांच दिवसीय रामलीला के चौथे दिन अशोक वाटिका और लंका दहन प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मोहरियांव की रामलीला की खासियत है कि इसमें सभी जाति, धर्म और समुदाय के लोग मिलकर आयोजन में सहभागिता करते हैं।

आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ होने वाला यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बना हुआ है। मंचन की तैयारी कलाकार करीब एक माह पहले से शुरू कर देते हैं। राम की भूमिका कार्तिकेय विश्वकर्मा, लक्ष्मण की अवकाश तिवारी, सीता की आशीष विश्वकर्मा, हनुमान की सोनू तिवारी, जामवंत की बिल्लू गुप्ता, अंगद की बड़े चौबे, सुग्रीव की अरविंद तिवारी, बाली की मिंटू पांडेय, विभीषण की भाष्कर मणि तिवारी, रावण की मोनू मिश्रा, मंदोदरी की अतुल मिश्रा, मेघनाथ की मोनू तिवारी और त्रिजटा की भूमिका पवन गुप्ता ने निभाई। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद

सलखापुर रामलीला में नाव पर चढ़ाने से पूर्व प्रभु श्रीराम का चरण पखारता केवट

सलखापुर रामलीला में नाव पर चढ़ाने से पूर्व प्रभु श्रीराम का चरण पखारता केवट– फोटो : 1

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X