शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आवारा पागल दीवाना 2:सुनील शेट्टी ने किया बड़ा खुलासा, जल्द बनने जा रही फिल्म; जानें कब शुरू होगी शूटिंग – Suniel Shetty Disclosed About The Film Awara Pagal Deewana Part 2 In A Recent Interview
मनोरंजन

आवारा पागल दीवाना 2:सुनील शेट्टी ने किया बड़ा खुलासा, जल्द बनने जा रही फिल्म; जानें कब शुरू होगी शूटिंग – Suniel Shetty Disclosed About The Film Awara Pagal Deewana Part 2 In A Recent Interview

November 13, 2026


suniel shetty disclosed about the film awara pagal deewana part 2 in a recent interview

सुनील शेट्टी, फिल्म आवारा पागल दीवाना

विस्तार

साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना’ का सीक्वल बनने जा रहा है। अभिनेता सुनील शेट्टी ने फैंस को यह खुशखबरी दी है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है।

‘आवारा पागल दीवाना 2’ पर क्या बोले सुनील? 

सुनील शेट्टी ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना 2’ के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है, इस पर काम जारी है।’  इस पर उनसे सवाल हुआ कि क्या इसकी शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है? इसके जवाब में शेट्टी ने कहा कि हां ऐसा हो सकता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X